साहिबगंज । उधवा/राजमहल विधायक अनंत ओझा शनिवार को उधवा प्रखंड और राजमहल प्रखंड में 23 करोड़ की अधिक के लागत से 40 योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन किया।विधायक ने उधवा प्रखंड में 13 करोड़ से अधिक की लागत से निर्माण होने वाली ग्रामीण सड़क का शिलान्यास किया।उधवा चौंक पुराना राधानगर थाना से मजार शरीफ होते हुए कामुडांगा तक 3 करोड़ 27 लाख की लागत से 2.84 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास।पीएमजीएसवाई पथ मदिया से मनसाचंडी होते हुए बीरामपुर तक 3 करोड़ 39 लाख की लागत से 4.50 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास। आरसीडी पथ आतापुर से खरोटोला से कोचरा तक एक करोड़ 36 लाख की लागत से 1.760 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास। पीएमजीएसवाई पथ चौकीढाब से मेहंदीपुर लखनपुर होते हुए रामपुर तक 3 करोड़ 29 लाख की लागत से 3.780 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास। रामपुर से कटयटोला पथ का 1 करोड़ 25 लाख की लागत से 1.260 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास। जोंका से मस्तापुर पथ का 75 लाख 8 हजार की लागत से 1.800 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास। उधवा प्रखंड के आतापुर में 28 लाख 61 हजार की लागत से नवनिर्मित विवाह भवन का उदघाटन। आतापुर पंचायत के नवपाड़ा में 34 लाख की लागत से नवनिर्मित विवाह भवन का उदघाटन। नवपाड़ा में दुर्गा मंदिर के पास विधायक निधि मद से पांच लाख की लागत से बनने वाली विश्राम गृह का शिलान्यास।उधवा और राजमहल प्रखंड में करोड़ो की लागत से 30 से अधिक विधायक निधि मद की योजनाओं का शिलान्यास। उधवा प्रखण्ड और राजमहल प्रखंड के तेतुलिया,पड़रीया,महासिघपुर,कसवा,लालमाटी,सैदपुर,मुकीमपुर,घाटजमनी पंचायत में विधायक निधि मद से योजनाओं के शिलान्यास। राजमहल विधानसभा में जो विकास की यात्रा शुरू हुई हैं वो रुकेगी नहीं। विकास यात्रा में जनता का प्यार और आशीर्वाद भरपूर भाजपा के प्रति मिल रहा हैं।
विधायक अनंत ओझा ने कहा राजमहल-मानिकचक गंगा पुल का निर्माण मेरी प्राथमिकता में हैं 20 जुलाई 2017 राजमहल-मानिकचक गंगा पुल के निर्माण लेकर अपना प्रयास प्रारंभ किया था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से राजमहल मानिकचक गंगा पुल निर्माण की मांग की थी। 9 मार्च 2021 को विधानसभा के बाहर पुल निर्माण को लेकर धरना दिया था। 25 मार्च 2022 विधानसभा में पुल निर्माण को लेकर गैर सरकारी संकल्प लाया था,जुलाई 2024 को भी पुल निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर पुल निर्माण की मांग किया। विधायक ने कहा कि एनएचएआई द्वारा लगातार राज्य सरकार से पुल निर्माण के लिए पत्राचार किया जा रहा था ।झारखण्ड मंत्रिपरिषद ने हाल ही में एनएचएआई द्वारा गंगा पुल निर्माण को लेकर राज्य की सहभागिता पर अपनी सहमति दी है।मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक में राजमहल-मानिकचक पुल निर्माण के खर्च होने वाली आधी राशि देने का सैद्धान्तिक सहमति दी हैं.विधायक ने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी का साधुवाद क्योंकि जिस लड़ाई को मै लगातार लड़ रहा था उसका परिणाम आने लगा हैं मुख्यमंत्री यही फैसला 2022 मार्च मेरे द्वारा विधानसभा में लाये गए गैर सरकारी संकल्प पर ले लिए होते तो आज राजमहल-मानिकचक गंगा पुल निर्माण का कार्य शुरू हो गयी होती। इस बात को मै विधानसभा में सवाल किया था कि राज्य सरकार अपने खर्च पर पुल निर्माण कराएगी मगर उस समय सरकार के प्रभारी मंत्री ने निर्णय नही कर पाए थे ।देर से ही सकारात्मक पहल के लिए मुख्यमंत्री जी को आभार। विधायक ने कहा राज्य सरकार अपने निर्णय से एनएचएआई को अवगत कराएं ताकि शीघ्रतर ही निर्माण प्रक्रिया शुरू हो सके। ज्ञात हो कि राजमहल विधायक के लगातार प्रयास के कारण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी व एनएचएआई के द्वारा लगातार इस दिशा में पहल की जा रही हैं।


