जरमुंडी । जरमुंडी के नए पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार कच्छप ने शनिवार को कार्यभार संभाला। उन्होंने जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने और अपराध पर अंकुश लगाने को अपनी प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जायेगी।
ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। यदि कोई घटना घट भी जाती है तो उसका उद्भेदन करना प्राथमिकता होगी। अमित कुमार कच्छप जरमुंडी के छठे एसडीपीओ के तौर पर शनिवार को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर जरमुंडी पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल, एसडीपीओ कार्यालय के रीडर एनके झा, कार्यालय सहायक व अन्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


