देवघर संताल एक्सप्रेस:- कांग्रेस छात्र संगठन द्वारा एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी तथा प्रदेश प्रभारी कुणाल शेरावत की सहमति उपरांत नसीम हुसैन को झारखंड एनएसयूआई का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. जिसमें एनएसयूआई के राष्ट्रीय तथा प्रदेश नेतृत्व ने नसीम हुसैन का एनएसयूआई के प्रति रुचि और सक्रियता को देखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। पूर्व में भी नसीम हुसैन देवघर जिला के जिला अध्यक्ष रहे और एनएसयूआई को खूब मजबूती प्रदान किया। उससे पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे और देवघर में संगठन को शून्य से लेकर शिखर तक पहुंचा। प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम हुसैन ने राष्ट्रीय तथा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा मैं पूर्ण विश्वास दिलाना चाहता हूं राष्ट्रीय तथा प्रदेश द्वारा दिए गए कार्यों का एवं अपने कर्तव्यों का पूरे निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा और झारखंड राज्य में एनएसयूआई को और मजबूती प्रदान करूंगा तथा राज्य के सभी जिलों में पूरी प्रदेश इकाई के साथ मिलकर एनएसयूआई को मजबूत करने का काम करूंगा। वहीं देवघर में तथा राज्य भर में एनएसयूआई के साथियों में खुशी का माहौल है वही मधुपुर के युवा कार्यकर्ता भी बहुत खुश है। वहीं कांग्रेस के 20 सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय तथा जिला अध्यक्ष प्रोफेसर उदय प्रकाश द्वारा बधाई दिया गया। साथ ही प्रदेश सचिव शबाना खातून , प्रदेश सचिव फैयाज कैसर, प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति,महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला देवी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल राज, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, नगर अध्यक्ष सैफ अहमद,प्रखंड अध्यक्ष जय शंकर शरण, युवा कांग्रेस के अभिषेक,एनएसयूआई के रवि वर्मा,जिला उपाध्यक्ष अटल मिश्रा,अमजद खान,गौरव सिंह, मेहराब खान,अनीस खान,युवा विधानसभा अध्यक्ष आफताब आलम व राहुल सिंह, उपाध्यक्ष राजीव कुमार व समस्त कांग्रेसियों ने बधाई दिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

