देवघर संताल एक्सप्रेस:- सदर अस्पताल देवघर में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभुक मरीजों के लिए अस्पताल में अलग से एक आयुष्मान वार्ड चिन्हित कर दिया गया है।सिविल सर्जन डॉक्टर रंजन सिन्हा ने बताया कि एक जगह आयुष्मान से लाभान्वित मरीजों के रहने से उनको सुचारू रूप से समुचित इलाज एवं देख भाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने सभी आयुष्मान मित्र एवं आयुष्मान के जिला कार्यक्रम समन्वयक को निर्देशित किया कि सभी लोग मिल कर सुनिश्चित करें की किसी भी मरीज को किसी तरह की परेशानियों का सामना नही करना पड़े,उन्होंने कहा की जिन मरीजों को कोई परेशानी हो वे नोडल पदाधिकारी,उपाधीक्षक अथवा सीधे मुझसे संपर्क कर सकते है।वहीं आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के जिला नोडल पदाधिकारी डॉक्टर शरद कुमार ने कहा की जिले के सिविल सर्जन के कुशल मार्गदर्शन पर हमलोग कार्य करते रहेंगे,उन्होंने आयुष्मान वार्ड चिन्हित करने के लिए सिविल सर्जन और सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर प्रभात रंजन का आभार प्रकट किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


