संवाददाता नाला (जामताड़ा)–असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी जामताड़ा के निर्देश के आलोक में नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत अंसारी की देखरेख व पर्यवेक्षण में नाला मेडिकल टीम के द्वारा नाला सीएचसी अंतर्गत पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय तांबाजोड़ में चिकित्सीय जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर अरविंद कुमार सोरेन, डॉ दिनेंदु साह, लैब टेक्नीशियन विवेक कुमार मंडल, फार्मासिस्ट राहुल कुमार, सीएचओ अमरजीत कुमार, अविनाश कुमार, ईशा राज, प्रियंका कुमारी, परिमल पातर, रूपाली सिंह आदि चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी प्रतिनियुक्ति थे। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत अंसारी ने बताया कि उक्त विद्यालय में अध्यनरत 450 बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रीति श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट सुधीर कुमार आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


