संवाददाता नाला (जामताड़ा)– नाला नेताजी स्टेडियम में ग्राम प्रधान की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष सनत कुमार माजी ने की। इस दौरान कई प्रस्ताव लिए गए। इस क्रम में जल्द से जल्द मानदेय बढोत्तरी भुगतान करने के संबंध में अंचलाधिकारी से मांग करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावे जिनका लगान रसीद खत्म हो गया उनका लगान रसीद अंचल नाजारत से लेके लगान वसूली पर त्वरित कार्रवाई करने आदि पर चर्चा की गई। साथ ही मासिक शुल्क वसूली की गई एवं संगठन को मजबूती करने के लिए उपस्थिति संख्या बढाने पर चर्चा की गई। इसके अलावे जामताड़ा नगर भवन में ग्राम प्रधान सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो एवं ग्रामीण विकास झारखंड सरकार मंत्री डाॅ इरफान अंसारी तथा पूर्व सांसद फुरकान अंसारी द्वारा दिए गए आश्वासन आधारित पर सभी प्रधानों का मांग है कि जल्द से जल्द बाइक उपलब्ध कराने की पहल की जाए एवं एसपीटी एक्ट को बरकरार रखा जाए। मौके पर काजल मंडल, प्रभाकर मंडल,विजय कुमार मण्डल,आनंद पातर, काजल कुमार सिंह, राजीव कोल,मो० ताहिर अली,निर्मल राय, श्याम सुन्दर मंडल, असीम कुमार राॅय, प्रवीर माजी,सुबोधन हेम्ब्रम, जोहन हेम्ब्रम,अशोक कुमार बनर्जी,राजीव कुमार खां, नित्यानंद राय,वैद्यनाथ मंडल, मोतिलाल राय,देवी माजी आदि ग्राम प्रधान मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


