गोड्डा :: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम पवन कुमार के न्यायालय ने नाबालिग को शादी की नीयत से भाग ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपित जमुई (बिहार ) के सोनो थाना क्षेत्र के बटिया टोला काेरियासर निवासी मुकेश कुमार दास को दोषी पाकर 25 वर्ष सश्रम कारावास एवं एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। 28 दिसंबर 2023 को सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में उक्त घटना घटी थी। अदालत ने सजा के बाद जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास से दंडित किया है। इसके अलावा भादवि की धारा 366 के तहत सात वर्ष कारावास…
Author: Santal Express
महागामा संवाददाता : मुख्यालय के ऊर्जानगर में पिछले 32 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस संबंध में ऊर्जा नगर पूजा समिति के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि 1992 से इसीएल प्रबंधन द्वारा ऊर्जानगर में वैष्णव पद्धति से दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। इस वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में है। सप्तमी पूजा को प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। नवरात्र के अष्टमी, नवमी व दशमी पूजा को मेला परिसर में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया…
अंकुश कुमार महागामा संवाददाता : दुर्गा पूजा के मौके पर बदतर साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर शनिवार को संताल एक्सप्रेस अखबार में प्रकाशित खबर का व्यापक असर देखने को मिला। जहां उसी दिन महागामा शहरी क्षेत्र सहित पूजा पंडालून के आसपास साफ सफाई को लेकर युद्ध स्तर पर नगर परिषद द्वारा अभियान चलाया गया। मालूम हो कि प्रकाशित खबर पर झारखंड सरकार में कृषि मंत्री सह विधायक दीपिका पांडे सिंह ने संज्ञान लिया और महागामा के कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार के निर्देश पर नगर पंचायत सुपरवाइजर दिलदार अंसारी के नेतृत्व में साफ़ सफाई कर कार्य कराया गया। जहां मन्दिर जाने वाली…
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोतिया ओपी थाना अंतर्गत बक्सरा गांव में पूजा समिति के चुनाव को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट होने की सूचना मिली है। वहीं बताया गया कि ग्रामीण पूर्व की कमेटी को भंग कर नई कमेटी की मांग पर अड़े हैं जबकि पूर्व की कमेटी किसी भी शर्त पर नई कमेटी बनाने की पक्ष में नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार कमेटी की हुई बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पहुंचे और पूर्व की कमेटी का विरोध करने लगे जिससे स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। बताया गया कि इसी क्रम में दोनों गुट…
गोड्डा : पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने शनिवार को प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में करोड़ो रुपए की लागत से बनने वाले सड़क, भवन आदि कई योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुर से मुर्गबानी मुख्य पथ तक करीब 109 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण, ग्राम पूर्णाडीह ठाकुरटोला शिवमंदिर घेराबंदी, ग्राम धेनुकट्टा मुस्लिम टोला में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम घाँघराबांध जोजो टोला में पीसीसी पथ निर्माण, ग्राम घाँघराबांध माझी टोला में माझी थान का निर्माण, ग्राम बाघमुण्डा में पीसीसी पथ निर्माण, ग्राम बेलतुपप्पा में दुर्गा मंदिर के पास चबूतरा व सीढ़ी निर्माण, ग्राम चोरबाद…
गोड्डा : खेलो झारखंड राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में ताइक्वांडो में गोड्डा के खिलाड़ियों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 मेडल प्राप्त किया है। अंडर 14 बालक वर्ग में 25 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अंडर 17 बालक वर्ग में आसिफ इकबाल ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराया। अंडर 17 बालिका वर्ग में राखी कुमारी और अंडर 19 बालिका वर्ग में जूली कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कोच अभिमन्यु कुमार और अजीजुलाह ने संतोष जताया। मैनेजर धर्मेंद्र साह ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी व्यक्त की है। ज्ञात हो की…
गोड्डा : बीते दिनों जिला अंतर्गत कुर्मीचक विद्यालय के हटाएं गये रसोईया को पुनः वापस बहाल करने के साथ सभी हटाई गई संयोजिका को पुनः वापस लेने को लेकर झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ के जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा वार्ता के लिए बुलाया गया जहां प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी मनोज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में सकारात्मक वार्ता हुई। इस दौरान कुर्मीचक विद्यालय के हटाएं गये रसोईया को पुनः वापस बहाल करने के साथ सभी हटाई गई संयोजिका की बात शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा वार्ता में स्पष्ट कहा गया। झारखण्ड राज्य विद्यालय रसोईया संघ जिला शिक्षा…
महागामा : डीएवी स्कूल ऊर्जानगर में शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर बच्चों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की रंगमंचीय प्रस्तुति दी। इस दौरान नर्सरी से द्वितीय कक्षा तक के बाल कलाकारों ने मां दुर्गा के नौ रूपों की जीवंत झांकी प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मां दुर्गा, शेर और राक्षस का रूप धारण किया। इस दौरान रावण वध का दृश्य देख उपस्थित दर्शक हतप्रभ रह गये। लिली कुसुम, मधु माला कुमारी, नीतू कुमारी, विनीता दास आदि शिक्षिकाओं के कुशल निर्देशन में विद्यालय के बाल कलाकारों की अभिनय कला निखर कर…
अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । मुख्य बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में शुक्रवार देर शाम को दुर्गा पूजा सह लक्खी पूजा मेला को सफल आयोजन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संजय भगत ने की। बैठक में सर्वसम्मति से मंटू भगत को मेला समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं सचिव मोहम्मद राजा, कोषाध्यक्ष के पद पर चंद्रशेखर भगत का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मेला में 17 एवं 18 अक्टूबर को बांग्ला जतरा का आयोजन किया जाएगा। साथी मेला को सफल आयोजन को लेकर निगरानी समिति का गठन किया…
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई में तरीख हुसैन और लालू को गिरफ्तार किया है, जो 289 किलोग्राम की सामान की चोरी के आरोप में वांछित था। यह चोरी 3 जुलाई 2024 को हावरा से बरहरवा जाने वाली ट्रेन में हुई थी। पुलिस के अनुसार, तरीख हुसैन और लालू ने ट्रेन के पीछे के डिब्बे में दीवार काटकर सामान चोरी किया था। इस सामान की कीमत लगभग 14,450 रुपये है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह चोरी की थी। आरपीएफ ने…



