नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में चौथी कक्षा की एक लड़की का शव नहर में मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। इसको लेकर भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बेटियां असुरक्षित हैं। यहां दुष्कर्मियों को तृणमूल सरकार से संरक्षण मिल रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में मां, माटी, मानुष या महिला के लिए कोई ‘ममता’ नहीं है। आज बेटियां…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गांधी जयंती पर ‘खादी इंडिया’ में रिकॉर्ड दो करोड़ रुपये की बिक्री पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खादी उद्योग आज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। केंद्रीय मंत्री शाह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि मोदी की खादी एवं स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील अब एक क्रांति बन चुकी है और उनके नेतृत्व में खादी उद्योग आज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस गांधी जयंती पर नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित…
शहर की यातायात व्यवस्था सुगम करना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री रांची । दुर्गा पूजा के दूसरे दिन शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के लोगों को एक बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहुप्रतीक्षित कांटाटोली ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। माैके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सभी के सहयोग, सहभागिता एवं राज्य सरकार की प्रतिबद्धता से ही योगदा सत्संग आश्रम-बहुबाजार-कांटा टोली-शांतिनगर, कोकर फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता साफ हो सका। इस कार्य के लिए मैं वैसे सभी लोगों के प्रति आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूं, जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग…
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले एनसीपी विधायक कमलेश सिंह ने थामा भाजपा का दामन रांची । भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष व हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ सैकड़ों समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। माैके पर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा के सदस्य के रूप में पूर्व से ही कमलेश सिंह रहे हैं। आज…
●गंभीर बीमारी से पीड़ित है काठीकुंड की लक्ष्मी ●लक्ष्मी को सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ने का उपायुक्त को सीएम का निर्देश संताल परगना प्रभारी दुमका।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर डुमरपहाड़ (काठीकुंड) की 12 वर्षीय पहाड़िया लड़की लक्ष्मी कुमारी का इलाज शुरू हो गया है।राजेन्द्र देहरी की बेटी लक्ष्मी एक गंभीर रोग से ग्रस्त है। उसका पैर गल रहा है। उसकी स्थिति रोज बिगड़ रही है।लक्ष्मी के पिता की मृत्यु हो चुकी है।इलाज कराने में वह असमर्थ है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लक्ष्मी की बीमारी की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स से हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर ही दुमका…
जरमुंडी । जरमुंडी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को ग्राम प्रधान सह लेखा होड़ की एक बैठक गौरीशंकर पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, लेखा होड़ के जिला अध्यक्ष लालमोहन राय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ऑफलाईन लगान वसूली लागू कर प्रधानों एवं रैयतों से जुड़ी समस्याओं का अविलंब समाधान करने की पहल करें। उन्होंने कहा कि सरकार ऑनलाइन लगान वसूली को तत्काल बंद करे। लालमोहन ने कहा कि सरकारी जमीन, नदी, नाला, गोचर, परती कदीम, जल, जंगल जमीन की रक्षा के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने…
जरमुंडी । विधायक बादल पत्रलेख ने जरमुंडी प्रखंड के बनवारा से कुंडवे भाया बरगो पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। पांच करोड़ 2 लाख 9 हजार 46 रुपए की लागत से 6.675 किमी पथ का का निर्माण होगा। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि यह सड़क प्रखंड क्षेत्र के गांव कुंडवे, डूबा, निसुंदरिया, खेराबांध, तरगच्छा, भानगड़िया, बरगो, मधुबन, कररीहा, कुसुमडीह, आमगाछी, कटेंजा, बांधडीह गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ेगी। इस सड़क से बनवारा, कुशमाहा चिकनियां और गरडाअमराकुंडा समेत अन्य पंचायतों के लोग भी लाभान्वित होंगे। मौके पर देवव्रत मंडल, ग्राम प्रधान केशव कुमार मंडल,जंगलपुर के प्रधान छवि मांझी,…
दुमका। 6 अक्टूबर को दुमका के एच एम गार्डन में ‘ढोलिडा सीजन 2’ का आयोजन होने जा रहा है, जो इस साल और भी खास और भव्य होने वाला है। शुक्रवार को दुमका मेरी जान और दुमका डायरीज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की प्रेस वार्ता में आदित्य रेसिडेंसी होटल में की गई। आयोजक शुभम मिश्रा ने बताया कि इस बार के आयोजन में गुजरात से विशेष डांडिया टीम बुलाई गई है, जो न केवल दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेगी, बल्कि डांडिया खेलने का भी अवसर प्रदान करेगी। *बच्चों के लिए खास: तरकीश आइसक्रीम पहली बार* कार्यक्रम…
दुमका। तोकीपुर शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में बी. एड (सत्र -2022- 24) के प्रशिक्षणार्थियों का विदाई समारोह शुक्रवार को महाविद्यालय प्रांगण में बड़े ही धूम -धाम से मनाया गया। प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नृत्य, गान, हास्य कविता, एवं मोमेंटो भी प्रदान किया गया। प्रशिक्षणार्थियों का फोर्थ सेमेस्टर में उम्दा प्रदर्शन रहा। सभी प्रशिक्षणार्थी बी. एड. (सत्र -2022- 24) में सत प्रतिशत सफल रहे। अपने परीक्षा परिणामों से सभी प्रशिक्षणार्थी संतुष्ट हैं। वैदिक युग से चली आ रही विदाई समारोह की परंपराओं का निर्वहन महाविद्यालय परिवार की ओर से किया गया। इस विदाई समारोह के शुभ…
रानीश्वर | अंचल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को ग्राम प्रधान माझी संगठन का बैठक हुई। चुड़का मरांडी के अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन ग्राम प्रधान कृष्ण चंद्र घोष ने किया| बैठक में जमीन का लगान वसूली पूर्व की तरह ग्राम प्रधानों के माध्यम से पुनर्बहाल कराने की मांग की गई। गौरतलब है कि झारखंड राज्य गठन के बाद यहां राज्य सरकार के द्वारा ग्राम प्रधान एवं परंपरागत सशासन के नायके, गुड़ीत, पारानिक, जगमाझी को सम्मानित भत्ता चालू किया है। दूसरी ओर मंत्रिमंडल के बिना निर्णय के तत्कालीन मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने एक प्रशासनिक आदेश निर्गत कर जमीन…



