जरमुंडी । जरमुंडी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को ग्राम प्रधान सह लेखा होड़ की एक बैठक गौरीशंकर पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, लेखा होड़ के जिला अध्यक्ष लालमोहन राय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ऑफलाईन लगान वसूली लागू कर प्रधानों एवं रैयतों से जुड़ी समस्याओं का अविलंब समाधान करने की पहल करें। उन्होंने कहा कि सरकार ऑनलाइन लगान वसूली को तत्काल बंद करे। लालमोहन ने कहा कि सरकारी जमीन, नदी, नाला, गोचर, परती कदीम, जल, जंगल जमीन की रक्षा के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्गा पूजा के त्योहार को देखते हुए ग्राम प्रधानों एवं लेखा होड़ की बकाया सम्मानित राशि का भुगतान अविलंब की जाए। इस अवसर पर बैठक को प्रखंड अध्यक्ष महादेव यादव, कृष्ण कमल, बटेश्वर किस्कू व प्रमंडलीय अध्यक्ष लक्ष्मण मंडल ने भी संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष डोमन राय, सत्यनारायण महतो, भक्ति देवी, प्रहलाद मंडल, नीलम देवी, भागवत मांझी, सूर्यमणि, भूधर मंडल, चुना देवी, जयंती देवी, गोपाल, दीवानी राय, गौतम कुमार, गोविंद पंजियारा, मालती देवी, शिवशंकर मंडल सहित सैकड़ो ग्राम प्रधान उपस्थित थे।






