शहर का मुख्य आकर्षण यज्ञ मैदान का रावणवध इस बार नहीं देख पाएंगे नगरवासी एस.के. झा. ‘सुमन’ दुमका। शहर के मुख्यालय सहित गांव में भी दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर उत्साह का माहौल दिख रहा है। शहर से लेकर गांव तक विभिन्न पूजा समितियां द्वारा भव्य आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा हैं। दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर शहर के यज्ञ मैदान बड़ा पंडाल में बनाने को लेकर तैयारी पूरी की जा रही है। प्रतिमा निर्माण का कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के अन्य क्षेत्रों के मंदिर को रंग-रोगन से आकर्षक बनाया जा रहा है।…
Author: Santal Express
देवघर संताल एक्सप्रेस:-नगर आयुक्त की अध्यक्षता में देवघर नगर निगम के सभागार में प्रधानमंत्री सुनिधि योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों के निष्पादन हेतु देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थित बैंकों के शाखा प्रबंधको के साथ बैठक का आयोजन किया गया।नगर आयुक्त के द्वारा यह बतलाया गया कि विभाग द्वारा देवघर नगर निगम को।योजना के अंतर्गत। 6000 फुटपाथ विक्रेताओं को आच्छादित करने का लक्ष्य दिया गया है।जिसके आलोक में अभी तक कुल. 4401 फुटपाथ विक्रेताओं को ही योजना से आच्छादित किया गया है तथा बहुत सारे आवेदन विभिन्न बैंकों की शाखों में लंबित है। सभी को यह निर्देश दिया गया कि…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-अग्रवाल समाज देवघर की ओर से आदर्श कॉलोनी,रामपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक रामेश्वर मोदी ने की। अध्यक्ष रामेश्वर मोदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं अग्रसेन महाराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। अपने सम्बोधन में सेवानिवृत शिक्षक कपिल देव अग्रवाल द्वारा अग्रसेन महाराज की संक्षिप्त जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम सभी महाराज अग्रसेन जी के वंशज हैं। अग्रसेन, भगवान रामचंद्र के 35 वें पीढ़ी के वंशज थे। अधिवक्ता अशोक अग्रवाल द्वारा विस्तार से लोगों को संदेश देते हुए समाज के…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) देवघर ने अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी से नवरात्रि महोत्सव के दौरान डांडिया आयोजन में अश्लीलता और फूहड़ता पर अंकुश लगाने के लिए मांग की है। भाजयुमो देवघर ने अपनी मांग में कहा है कि : – प्रतिभागियों की पहचान: सभी प्रतिभागियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया जाए। – धार्मिक अनुष्ठान: आयोजन स्थल पर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार माता की आरती और प्रसाद वितरण किया जाए। – अनुचित तत्वों पर प्रतिबंध: गैर सनातनियों, नशेड़ियों, और असामाजिक तत्वों का प्रवेश निषेध हो। – शुद्ध संगीत: केवल माँ भगवती के भक्ति…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवघर जिला कांग्रेस के स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार एंव देवघर एनएसयूआई के छात्र नेता रवि वर्मा ने देवघर के नवनियुक्त डीएसपी अशोक कुमार सिंह को बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आने पर उनको गुलदस्ता भेंट कर स्वास्थ्य एंव छात्र कांग्रेस एनएसयूआई कमिटी की ओर से उनका स्वागत किया।
देवघर।शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक,आसनसोल मंडल के चेतना नंद सिंह ने जसीडीह और मधुपुर स्टेशन अंतर्गत क्रू लॉबी और रनिंग रूम का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने रेल चालकों की समस्याएं भी सुनी। इस निरीक्षण का उद्देश्य मंडल के भीतर महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और परिचालन दक्षता के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करना था। इसी क्रम में निरीक्षण के दौरान, श्री सिंह ने रनिंग रूम में सुविधाओं सहित चालक दल के लिए उपलब्ध सुविधाओं की गहन जांच की। उन्होंने कर्मचारियों को आराम करने के लिए एक आरामदायक और अनुकूल वातावरण प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया, जो ट्रेन…
देवघर। नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों सोने की चेन की छिनतई की घटना फिर बढ़ गयी है। पिछले दो दिनों में थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके से दो महिला से सोने की चेन की छिनतई कर ली गयी। बरमसिया के कुमूदनी घोष रोड के पास दो दिन पूर्व शाम को राह चलते एक महिला की सोने की चेन की छिनतई कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गये। इसे लेकर अम्बेडकर नगर बरमसिया निवासी शशि भूषण ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। नगर पुलिस इस मामले की अभी जांच ही कर रही थी कि बाइक सवार छिनतई करने…
वायरल वीडियो की जांच के पश्चात होगी नियमानुसार कार्रवाई देवघर। डीसी विशाल सागर ने देवघर प्रखण्ड के धरवाडीह पंचायत भवन स्थित शराब पीने से संबंधित वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जिला पंचायती राज पदाधिकारी को मामले की जांच करते हुए जांच रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निदेश दिया है, ताकि जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा सके। ज्ञात हो कि धरवाडीह पंचायत भवन स्थित मुखिया के चेंबर में शराब परोसे जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। साथ ही वायरल वीडियो में दिखाया गया है…
देवघर। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की निष्पक्ष जांच एवं जांच की मांग कर रहे आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग करते हुए एबीवीपी देवघर जिला के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन सत्संग चौक पर किया। प्रांत सह मंत्री शुभम राय ने बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड द्वारा पूरे प्रदेश भर में जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले को लेकर प्रत्येक जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं जेएसएससी अध्यक्ष का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि बीते 21 सितंबर और 22 सितंबर को झारखंड में सामान्य स्नातक योग्यताधारी…
देवघर। झारखण्ड राज्य अनुबंध कर्मचारी महासंघ की वर्चुवल बैठक विक्रांत ज्योति केंद्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सुशील कुमार पाण्डेय, केंद्रीय संयुक्त सचिव महासंघ ने किया। बैठक में चर्चा हुई की झारखंड सरकार द्वारा 20 अक्टूबर 2019 को विधानसभा चुनाव पूर्व किये गए संविदा संवाद के मंच से राज्य के तमाम कामगारों,संविदा,अनुबंध,दैनिक पारिश्रमिक,अस्थायी,आउट सोर्सिंग पर कार्यरत कर्मियों के स्थायीकरण,ग्रेड पे भुगतान, समायोजन,समान काम समान वेतन, सामाजिक सुरक्षा एवं स्थायी कर्मियों के समान देय अवकाश के वादे से मुकरने,वादाखिलाफ़ी के खिलाफ अब कोई समय नहीं देते हुए उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। आंदोलन 05 अक्टूबर को…



