शहर का मुख्य आकर्षण यज्ञ मैदान का रावणवध इस बार नहीं देख पाएंगे नगरवासी
एस.के. झा. ‘सुमन’
दुमका। शहर के मुख्यालय सहित गांव में भी दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर उत्साह का माहौल दिख रहा है। शहर से लेकर गांव तक विभिन्न पूजा समितियां द्वारा भव्य आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा हैं। दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर शहर के यज्ञ मैदान बड़ा पंडाल में बनाने को लेकर तैयारी पूरी की जा रही है। प्रतिमा निर्माण का कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के अन्य क्षेत्रों के मंदिर को रंग-रोगन से आकर्षक बनाया जा रहा है। प्रशिक्षित कारीगरों के द्वारा पंडाल का स्वरूप दिया जा रहा हैं।यज्ञ मैदान में श्रद्धालुओं की काफी संख्या में भीड़ जुटती है। इस बार श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था की जा रही है, जिससे माता रानी का दर्शन करने में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि इस बार विजयादशमी पर यज्ञ मैदान में होने वाले रावणवध के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। यहां बता दें कि, यहां पर दूर-दराज से प्रतिमा देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचते है। बड़ा पंडाल बनाने की वजह से मैदान छोटा हो गया है। रावणवध की शाम और अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती रही है। बढ़ती भीड़ एवं सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर कमेटी के सदस्यों ने रावणवध के कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया है।


