देवघर संताल एक्सप्रेस:-नगर आयुक्त की अध्यक्षता में देवघर नगर निगम के सभागार में प्रधानमंत्री सुनिधि योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों के निष्पादन हेतु देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थित बैंकों के शाखा प्रबंधको के साथ बैठक का आयोजन किया गया।नगर आयुक्त के द्वारा यह बतलाया गया कि विभाग द्वारा देवघर नगर निगम को।योजना के अंतर्गत। 6000 फुटपाथ विक्रेताओं को आच्छादित करने का लक्ष्य दिया गया है।जिसके आलोक में अभी तक कुल. 4401 फुटपाथ विक्रेताओं को ही योजना से आच्छादित किया गया है तथा बहुत सारे आवेदन विभिन्न बैंकों की शाखों में लंबित है। सभी को यह निर्देश दिया गया कि कैंप लगाकर मिशन मोड में आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करते हुए फुटपाथ विक्रेताओं को योजना का लाभ प्रदान करना सुनिश्चित करें साथ ही नगर मिशन प्रबंधकों को यह निर्देश दिया गया कि वह बैंकों से नियमित रूप से संबंध स्थापित कर कार्य को सुचारू रूप ढंग से नियमित समय में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।सभी बैंक को निर्देश दिया गया की दिक्कत होने पर तत्काल रूप से निगम के नगर मिशन प्रबंधक से संपर्क करें। बैठक में सहायक नगर आयुक्त रणजीत सिंह.LDM. देवघर नगर निगम स्थित. विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।साथ ही देवघर नगर निगम में कार्यरत सभी नगर मिशन प्रबंधक.सामुदायिक संगठन करता तथा सामुदायिक संसाधन से भी बैठक में उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


