वायरल वीडियो की जांच के पश्चात होगी नियमानुसार कार्रवाई
देवघर। डीसी विशाल सागर ने देवघर प्रखण्ड के धरवाडीह पंचायत भवन स्थित शराब पीने से संबंधित वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जिला पंचायती राज पदाधिकारी को मामले की जांच करते हुए जांच रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निदेश दिया है, ताकि जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा सके। ज्ञात हो कि धरवाडीह पंचायत भवन स्थित मुखिया के चेंबर में शराब परोसे जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। साथ ही वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि उक्त पंचायत के मुखिया पति द्वारा मुखिया के चेंबर में शराब परोसा जा रहा है, जिसपर डीसी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच करते हुए वीडियो की सत्यता एवं वीडियो में कौन-कौन व्यक्ति हैं इसकी पुष्टि करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

