दुमका। 6 अक्टूबर को दुमका के एच एम गार्डन में ‘ढोलिडा सीजन 2’ का आयोजन होने जा रहा है, जो इस साल और भी खास और भव्य होने वाला है। शुक्रवार को दुमका मेरी जान और दुमका डायरीज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की प्रेस वार्ता में आदित्य रेसिडेंसी होटल में की गई। आयोजक शुभम मिश्रा ने बताया कि इस बार के आयोजन में गुजरात से विशेष डांडिया टीम बुलाई गई है, जो न केवल दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेगी, बल्कि डांडिया खेलने का भी अवसर प्रदान करेगी।

*बच्चों के लिए खास: तरकीश आइसक्रीम पहली बार*
कार्यक्रम में बच्चों के लिए खास आकर्षण होगा तरकीश आइसक्रीम, जो पहली बार दुमका में उपलब्ध कराई जा रही है। यह आइसक्रीम बच्चों के लिए अलग अनुभव होगा, जो इस कार्यक्रम को और भी खास बनाएगा।
*सुरक्षा व्यवस्था होगी कड़ी*
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। 40 प्रोफेशनल बाउंसर—पुरुष और महिला दोनों—सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे, और वालंटियर्स भी अपनी सेवाएं देंगे। मुख्य द्वार पर पास और अल्कोहल की चेकिंग अनिवार्य होगी, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व को प्रवेश न मिले।
*डीजे की धुन पर झूमेगा दुमका*
दुमका के संगीतप्रेमियों के लिए कार्यक्रम में 2 लाइव डिस्क जॉकी (डीजे) की व्यवस्था की गई है, जो पूरे समय संगीत का माहौल बनाए रखेंगे। इसके साथ ही प्रोफेशनल एंकर रोहित सिंह दर्शकों को उत्साहित और कार्यक्रम को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करेंगे। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम दुमका के लोगों के लिए एक यादगार आयोजन साबित होगा, और इस बार की तैयारी से यह स्पष्ट है कि दुमका में नवरात्रि का जश्न इस साल और भी जोरदार होने वाला है।
प्रेसवार्ता में शुभम मिश्रा,अभिषेक कुमार,आदित्य राज,बलवंत सिंह, ओम दत्त तिवारी मोजूद थे ।





