दुमका। तोकीपुर शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में बी. एड (सत्र -2022- 24) के प्रशिक्षणार्थियों का विदाई समारोह शुक्रवार को महाविद्यालय प्रांगण में बड़े ही धूम -धाम से मनाया गया। प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नृत्य, गान, हास्य कविता, एवं मोमेंटो भी प्रदान किया गया। प्रशिक्षणार्थियों का फोर्थ सेमेस्टर में उम्दा प्रदर्शन रहा। सभी प्रशिक्षणार्थी बी. एड. (सत्र -2022- 24) में सत प्रतिशत सफल रहे। अपने परीक्षा परिणामों से सभी प्रशिक्षणार्थी संतुष्ट हैं। वैदिक युग से चली आ रही विदाई समारोह की परंपराओं का निर्वहन महाविद्यालय परिवार की ओर से किया गया। इस विदाई समारोह के शुभ अवसर पर सभी प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थी बी. एड. एवं डीएलएड सत्र – 2023-25 एवं 2024-26 सहर्ष उपस्थित रहे। महाविद्यालय के सचिव नोरेन कुमार मोदी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्राचार्या महोदया डॉ० कल्पना कुमारी जी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को जीवन में सफल होने के सभी गुणों के बारे में बताया। महाविद्यालय प्रबंधक महोदय श्री महेश सर के द्वारा समाज में गुरु की गरिमा एवं प्रतिष्ठा के बारे में बताया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बख्शीश हुसैन खान, प्रधान लिपिक तोसीफ अहमद, देवयानी सरकार, स्वपन सरकार सर, सुरेश बास्की , देवी प्रसाद पाल, कुलदीप , मोशमी घोष, सुरभि गुंजन, मीनाक्षी, संदीप सामंत, उत्तम सर, समिता सिन्हा, मुकेश, राजा, श्रीकांत, मिथुन, राहुल, होपन, के अलावे महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षणार्थियों के साथ – साथ महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी मौजूद रहे। विदाई समारोह की समाप्ति डॉ० पी० के० ठाकुर के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर किया गया।






