गोड्डा : बीते दिनों जिला अंतर्गत कुर्मीचक विद्यालय के हटाएं गये रसोईया को पुनः वापस बहाल करने के साथ सभी हटाई गई संयोजिका को पुनः वापस लेने को लेकर झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ के जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा वार्ता के लिए बुलाया गया जहां प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी मनोज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में सकारात्मक वार्ता हुई। इस दौरान कुर्मीचक विद्यालय के हटाएं गये रसोईया को पुनः वापस बहाल करने के साथ सभी हटाई गई संयोजिका की बात शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा वार्ता में स्पष्ट कहा गया। झारखण्ड राज्य विद्यालय रसोईया संघ जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला प्रशासन का आभार प्रकट करने के साथ ही संघ द्वारा प्रस्तावित आत्मदाह कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है।
उक्त वार्ता में जिला अध्यक्ष सुरेश्वरी देवी, जिला सचिव अनिता ठाकुर, सुन्दर पहाड़ी प्रखंड अध्यक्ष सरोजिनी सोरेन, संरक्षक संजीव ठाकुर के साथ हटाए गए रसोईया चम्पा देवी, प्रतिमा देवी, सुशीला देवी, किरण देवी आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


