अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । मुख्य बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में शुक्रवार देर शाम को दुर्गा पूजा सह लक्खी पूजा मेला को सफल आयोजन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संजय भगत ने की। बैठक में सर्वसम्मति से मंटू भगत को मेला समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं सचिव मोहम्मद राजा, कोषाध्यक्ष के पद पर चंद्रशेखर भगत का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मेला में 17 एवं 18 अक्टूबर को बांग्ला जतरा का आयोजन किया जाएगा। साथी मेला को सफल आयोजन को लेकर निगरानी समिति का गठन किया गया। संजय कुमार भगत ने कहा कि दुर्गापूजा सह लक्खी पूजा मेला का इस वर्ष एक सौ साल पूरा होने वाला है। इसलिए इस वर्ष शताब्दी वर्ष के रूप में मेला का आयोजन किया जाएगा। इस शताब्दी वर्ष पूरे बाजार में मेला के दौरान लाइट गेट लगाया जाएगा। साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सदस्य ही मेला के भी सदस्य रहेंगे। निगरानी समिति में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ बबलू भगत, संजय कुमार भगत, संजीव कुमार भगत, तनवीर अली, सरोज मंडल, संतोष गुप्ता, शौकत अली, संतोष भगत, मनोज भगत, राहुल कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

