रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर ‘व्हिस्पर कैंपेन’ चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिसा और बंगाल से आए लोगों ने एक नया षड्यंत्र शुरू किया है। हेमंत सोरेन ने झारखंड के निवासियों से अपील किया है कि आज और कल मेरे लिए ‘व्हिस्पर’ नहीं, बल्कि खुलकर अभियान चलाएं। क्योंकि झारखंडियों की प्रकृति में डरना और धीरे-धीरे बोलना नहीं है। खुलकर बोलें, ‘व्हिस्पर’ नहीं, बल्कि ‘बोल्ड’ होकर बोलें। सोरेन ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने उल्लेख किया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं, वहां ये लोग चौक-चौराहों…
Author: Santal Express
रांची । केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र दोनों जगहों पर एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हेमंत सोरेन की सरकार के पांच साल में लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा, जिस तरह भ्रष्टाचार हुआ और खुद मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए, ऐसे में लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। इस बार झारखंड में एनडीए की सरकार आएगी। चिराग ने रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘मैं खुद यहां प्रचार कर रहा हूं। कल महाराष्ट्र में भी था। महाराष्ट्र में भी फिर से…
रामगढ़ । असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत ने यहां की जनता को खाली झोला थमा दिया लेकिन उस खाली झोले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनाज भरने का काम किया है। साथ ही कहा कि झारखंड में हिंदुओं को एक होने की जरूरत है, नहीं तो बांग्लादेशी घुसपैठिए यहां की जमीन पर कब्जा जमा लेंगे। हिमंता बिस्वा सरमा मांडू विधानसभा क्षेत्र में आजसू उम्मीदवार निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो के पक्ष में चुनाव करने पहुंचे…
देश के संसाधनों को लुटाकर घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है हेमंत सरकार बोले: संथाल परगना के आदिवासियों, उनकी बहन बेटियों की इज्जत व उनकी जमीन की रक्षा करने में हेमंत सरकार विफल जनप्रतिनिधि बसंत सोरेन दुमका क्षेत्र में उपलब्ध नहीं रहते हैं, वे लूट खसोट में लगे रहते हैं दुमका ब्यूरो दुमका। प्रथम चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है और द्वितीय चरण का चुनाव दुमका विधानसभा सहित संथाल परगना क्षेत्र के अलावे कई और अन्य जगहों पर होना है। प्रथम चरण का चुनाव का रुझान भाजपा एनडीए पार्टी के पक्ष में आया है। संथाल परगना में वही स्थिति…
जामा विस क्षेत्र में गठबंधन प्रत्याशी लुईस मरांडी के पक्ष में राजद नेता तेजस्वी यादव ने किया विशाल सभा समाज बांटने वाले से जनता सावधान रहे: डॉ लुईस मरांडी भाजपा ने झारखंड से किया सौतेला व्यवहार, हेमंत सरकार में ही होगा सर्वांगीण विकास बोले : आप के एक वोट से 10 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, झामुमो प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी को जिताने का काम करें भाजपा सिर्फ हिंदू मुस्लिम करती है जामा(दुमका)। जामा प्रखंड के कैराबनी चोरकट्टा मैदान में गठबंधन प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी के पक्ष में रविवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार में नेता…
जरमुंडी । बाबा बासुकीनाथ की पावन नगरी में आज दिन सोमवार 18 नवंबर से से नौ दिवसीय शिव महापुराण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सोमवार 18 नवंबर से 26 नवंबर दिन मंगलवार तक आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में बनारस से आए भागवतहंस डा. विनोद त्रिपाठी के द्वारा शिव महापुराण का वाचन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बासुकीनाथ स्थित विद्या भवन परिसर में आयोजित होगा। यह बासुकीनाथ सेवा मंडल लिलुआ हावड़ा के तत्वाधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा चुकी है।
नवान्न पर्व पर भोलेनाथ को लगाया जाएगा दही-चूड़ा का भोग —— बासुकीनाथ मंदिर प्रांगण में पवित्र अग्नि प्रज्वलित कर को घी के साथ नवान्न की आहूति देकर स्विष्टकृत होम किया जाएगा जरमुंडी । नवान्न पर्व पर बाबा बासुकीनाथ को धान की नई फसल समर्पित करने के लिए आज सोमवार को दही चुड़ा का भोग लगाया जाएगा। इस अवसर पर धान की नई फसल से तैयार अक्षत व चूड़ा को गाय के दूध और दही के साथ ईख,नारियल, ऋतुफल व मिष्ठान्न आदि के साथ महादेव को निवेदित किया जाएगा। नवान्न पर्व पर बासुकीनाथ मंदिर परिसर में पवित्र यज्ञाग्नि प्रज्जवलित कर नये…
जरमुंडी । जय गुरु जय महाकाल शिव शिष्य परिवार द्वारा बाबा बासुकीनाथ मंदिर में भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार पूजन आयोजित किया गया। बासुकीनाथ मंदिर के पुजारी कृष्णदेव झा के नेतृत्व में संपन्न हुए श्रृंगार पूजन के दौरान भगवान नागेश के ज्योतिर्मय शिवलिंग पर दूध,दही,घी,मधु, ईख का रस (शर्करा) व गंगाजल से वृहत अभिषेक किया गया। इसके बाद पुजारी कृष्णदेव झा द्वारा विधिविधान से भगवान नागेश के ज्योतिर्मय शिवलिंग का वैदिक रीति से षोडशोपचार पूजन किया। पूजा अर्चना के क्रम में पूजारी ने पहले गणेश की पूजा कर नंदीश्वर महाराज, वीरभद्र, स्वामी कार्तिकेय, कुबेर, कीर्तिमुख आदि शिव पार्षदोंं की पूजा की।प्रधान…
दुमका। सिंहभूम सांसद जोबा मांझी रविवार को रामगढ़ प्रखंड के कांजवे में एवं भालसुमर पंचायत के कई गांव में जनसंपर्क कर लोगों से जामा विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी लुईस मरांडी के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। रामगढ़ बाजार में जोबा मांझी ने जनसंपर्क करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य में काफी विकास का कार्य हुआ है। इसलिए विकास के लिए एक बार फिर से लोग लुईस मरांडी को वोट देकर हेमंत सोरेन को मजबूत करें। वह पिछले कई चुनाव के दौरान रामगढ़ जनसंपर्क करने आती है। बीते पांच सालों में हेमंत सोरेन ने…
बोले: भ्रष्टाचार के अभिनेता है पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख झारखंड मुक्ति मोर्चा का अर्थ जमीन जिहाद ,महिला सम्मान जिहाद एवं मजदूर जिहाद दुमका ब्यूरो दुमका। भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने रविवार को बासुकीनाथ स्थित स्वयंवर वाटिका में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जरमुंडी के विधायक एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख को मुख्यमंत्री ने भी माना भ्रष्टाचारी क्योंकि कार्यकाल पूरे होने के पूर्व उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर किया। कुछ माह के कार्यकाल के बीच में इन्हें बाहर का रास्ता क्यों बाहर का रास्ता दिखाया गया। मौजूदा विधायक ने…


