Author: Santal Express

जरमुंडी । नवान्न पर्व पर सोमवार को बाबा बासुकीनाथ मंदिर में भोलेनाथ को दही चूड़ा का भोग लगाया गया।इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने दूध दही के साथ धान की नई फसल से तैयार नवान्न अक्षत अर्पित किया। बाबा बासुकीनाथ को नवान्न पर्व पर विधि विधान सहित पूजा अर्चना कर दही- चूड़ा, गुड़, मिष्ठान्न, ईख,नारियल और ऋतुफल अर्पित किया गया। नवान्न पर्व पर भोलेनाथ की विशेष पूजा के बाद बासुकीनाथ मंदिर परिसर में पवित्र अग्नि प्रज्जवलित कर अक्षत व शुद्ध घी से आहूतियां देकर स्विष्टकृत होम किया गया। बाबा बासुकीनाथ को यज्ञानुष्ठान में पवित्र आहुतियां देकर ब्राह्मण भोजन कराया गया।…

Read More

नगद जप्ती 1लाख 51 हजार 31 सौ, विदेशी शराब 6 लाख 50 हजार 251 रुपए की है बी एन एस एस 126 धारा के तहत कुल 856 मामले,151 वारंटी को गिरफ्तार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान, शिकारीपाड़ा के 10 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान दुमका ब्यूरो दुमका। जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 20 नवंबर को मतदान होना है। मतदान के 48 घंटे पहले यानि आज सोमवार को चुनाव प्रचार का शोर भी बंद हो गया है। उक्त जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी…

Read More

जरमुंडी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने बाईक रैली निकाली। भारतीय जनता पार्टी के जरमुंडी प्रत्याशी पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर के समर्थन में सांसद प्रखंड के नोनीहाट से जरमुंडी मुख्यालय होते हुए बाईक रैली किया। बाईक रैली के लिए नोनीहाट से रूट निर्धारित करते हुए बासुकीनाथ, जरमुंडी मुख्यालय, बाजार, बजरंगबली मोड़ से कटहरा,बलीडीह,सोनारायठाढ़ी, बाराटांड़, सारवां,कुशमाहा, हरिपुर, मधुबन,तिलकपुर,वीआईपी मोड़, तालझारी,सहारा होते हुए जरमुंडी और वापस नोनीहाट तक निर्धारित की गई थी। बाईक रैली का नेतृत्व भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे कर रहे थे। उन्होंने जगह-जगह रूक कर राज्य के सतत…

Read More

रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रांची पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। संविधान को बचाने की लड़ाई है। आरक्षण को बढ़ाने की लड़ाई है। किसानों की मजदूरों की रक्षा की लड़ाई है। युवाओं की रक्षा की लड़ाई है। कांग्रेस संविधान की रक्षा कर रही है जबकि बीजेपी और आरएसएस के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं। कांग्रेस कभी संविधान को खत्म नहीं होने देगी। राहुल गांधी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा में मैंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन जातिगत जनगणना कराएगी। हम…

Read More

साहिबगंज। जिले के बड़े सदर अस्पताल में डॉक्टर साहब की मनमानी से दूर दराज से आए परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.जिला प्रशासन व स्वास्थ विभाग की लाख प्रयास के बाद भी डॉक्टरों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका खमियाजा भोले-भाले परिजन व मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को एसएनसीयू वार्ड के ओपीडी में सुबह नौ बजे से इलाज के लिए नवजात को लेकर पहुंचे दर्जनों परिजनों ने नवजात शिशू रोग विशेषज्ञ नहीं रहने पर जमकर हंगामा किया है। किसी का बच्चा बुखार से तप रहा था। तो कोई पेट दर्द…

Read More

नई दिल्ली । भारत के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब से बुधवार और गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में नियमित सुनवाई वाले मामलों की सुनवाई नहीं होगी। यह बदलाव 10 नवंबर को जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के रिटायर होने के बाद लागू किया गया है। नई व्यवस्था के चलते सुप्रीम कोर्ट के सामान्य मामलों की सूची से बुधवार और गुरुवार के लिए नियमित सुनवाई वाले मामले हटा दिए हैं। इसके अलावा स्थानांतरण याचिकाएं, जमानत मामले और अन्य विविध मामले इन दिनों में सूचीबद्ध किए जाएंगे। कोर्ट द्वारा जारी नए परिपत्र में यह…

Read More

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी और आरएसएस की तुलना पॉईजन यानी जहर से की और उन्हें भारत में राजनीतिक रूप से सबसे खतरनाक बताया। खड़गे के बयान पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है। खड़गे ने महाराष्ट्र के सांगली में एक रैली में जहरीले सांप को मारने की उपमा का इस्तेमाल किया, जिसका बीजेपी ने गंभीरता से लिया। बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हिंदुओं के खिलाफ लोगों को भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे हिंदुओं के खिलाफ लोगों को उकसा रहे हैं। अगर कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में सरकार में जा जाती…

Read More

साहिबगंज । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्राकृतिक रूप से धनी झारखंड भौतिक रूप से पिछड़ रह गया। क्योंकि, यहां की जेएमएम-कांग्रेस सरकार ने इसे विकास से वंचित रखा गया। योगी सोमवार को राजमहल विधानसभा सीट के प्रत्याशी अनंत ओझा के लिए चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड के राजमहल, पाकुड़ जैसे कई इलाकों में जेएमएम और कांग्रेस के जरिये बांग्लादेशी घुसपैठियों का गढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार में किसी घुसपैठिए के लिए कोई…

Read More

साहिबगंज। जिले के बड़े सदर अस्पताल में सोमवार को एक मरीज की मौत पर परिजनों अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाया है। मृतक भवानी चाकी मुस्लिम टोला के रहने वाला मो. शमशीद(35) था। मृतक की बहन आईशा मोसमात ने बताया कि उसका भाई को उल्टी होने पर सुबह करीब दस बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसे स्लाइन चढ़ाया गया। इस दौरान स्वास्थ कर्मी द्वारा एक इंजेक्शन देने पर उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसपर जब डॉक्टर को बोला गया तो ध्यान नही दिया गया। थोड़ी देर में मरीज ने दम तोड़ दिया। परिजनों का यह भी आरोप…

Read More

साहिबगंज। साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के रक्सी स्थान स्थित माइंस में एक घटना में एक हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। माइंस के कर्मियों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां जांच के दौरान ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। इधर पुलिस को जानकारी मिलती ही सदर अस्पताल पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया वही मृतक छोटी कोदरजन्ना के रहने वाला मंटू पासवान (44) था। मृतक का भाई अरूण पासवान ने बताया कि मंटू पासवान रक्सी स्थान स्थित संजय…

Read More