मधुपुर:-आगामी चुनावों के मद्देनजर शहर के स्टेशन रोड, रजवाड़ी रोड, और नगर पालिका रोड पर इंडिया एलियांज के प्रत्याशी हफीजुल हसन के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से मुलाकात कर हफीजुल हसन के लिए वोट देने की अपील की और उन्हें हफीजुल हसन की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता बी के उर्फ अल्ताफ, कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, सरफराज अहमद, अजमत अली, ताजुद्दीन, राजेंद्र दास, और बिट्टू दास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद…
Author: Santal Express
देवघर संताल एक्सप्रेस:- भारती बुक सेलर्स एवं विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के युग्म बैनर तले पिछले दिन दीपावली के अवसर पर रँगभरो एवं चित्रांकन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। आज सभी विजेताओं को दीनबंधु उच्च विद्यालय स्थित रवींद्र सभागार में मेमुख्य अतिथि वेक्सो इंडिया के संरक्षक शोभना सिंह, गणेश प्रसाद उमर, बैद्यनाथ पेंटिंग के जन्मदाता नरेंद्र पंजियारा, वेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, व अन्य अतिथियों के करकमलों से पुरस्कृत किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रुप ए (वर्ग नर्सरी से द्वितीय तक) रँगभरो प्रतियोगिता में देवघर संत फ्रांसिस स्कूल की जया केशरी…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-विधानसभा आम चुनाव 2024 के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी-(MCMC) की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने विधानसभा आम चुनाव के दौरान राजनैतिक विज्ञापनों के प्री-सर्टिफिकेशन संबंधी आवेदन एवं पेड न्यूज संबंधी विषयों के निष्पादन को लेकर किये जाने वाले कार्यों को लेकर समिति के सदस्यों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।इसके अलावे बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के सभी माध्यमों पर विशेष निगरानी का निर्देश दिया गया। साथ ही पेड न्यूज से…
जरमुंडी । जरमुंडी ब्लॉक मैदान में सोमवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा वाले विधानसभा आमचुनाव में बिना दुल्हा के बाराती की तरह चुनाव लड़ रहे हैं, उनके पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं है। जबकि इंडिया गठबंधन आम चुनाव में हेमंत सोरेन को बतौर मुख्यमंत्री का चेहरा बताकर चुनाव लड़ रहा है। राजद के स्टार प्रचारक तेजस्वी ने कहा कि भाजपा लोगों को धोखा देने के लिए झूठे वादे करती है। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड राज्य हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में…
डॉक्टर लुईस मरांडी भुसकीबाडी से मोहनपुर तक करीब 10 किलोमीटर लंबी बाइक रैली निकालकर लोगों से मांगा आशीर्वाद रामगढ़(दुमका) । विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जामा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी ने भुसकीबाडी से मोहनपुर तक करीब 10 किलोमीटर लंबी बाइक रैली निकालकर लोगों से आशीर्वाद मांगा। रैली के साथ खुद प्रत्याशी लुईस मरांडी वाहन पर सवार होकर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रही थी। रैली भुसकीबाडी से निकलकर दौला मोड़, अमडापहाडी, जोरडीहा, लावरती,मयूरनाथ, जोगिया , रामगढ़ बाजार, सारणी होते हुए मोहनपुर मोड़ तक पहूंची जहां डाॅ मरांडी ने कार्यकर्ताओं को मुस्तैदी के साथ अपने…
बोले : मेरे विकास कार्य से घबराकर डबल इंजन की सरकार एक माह पूर्व करा रही चुनाव शिकारीपाड़ा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पार्टी के स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन ने सोमवार को शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से अपने पार्टी प्रत्याशी आलोक सोरेन के पक्ष में शिकारीपाड़ा कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों के समाज में पर्व बराबर आता है, लेकिन चुनाव का महापर्व 5 साल पर आता है। आलोक सोरेन शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता का आंख कान नाक है इसे विजई बनाने का कार्य करें| एनडीए पर हमला बोलते हुए उन्होंने…
बोले : हेमंत सोरेन ने युवाओं को 5 वर्षों तक ठगने का काम किया, युवाओं में आक्रोश व्याप्त, भाजपा की सरकार बननी तय जामा । झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के समर्थन में बाइक रैली निकाली गयी। बाईक रैली कैराबनी चौक से प्रारंभ होकर परगाडीह, चिकनियां, जामा चौक, महारो होते हुए बारापलासी पहुंची। इस दौरान सुरेश मुर्मू ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार युवा विरोधी सरकार है। इन्होंने युवाओं को 5 वर्षों तक ठगने का काम किया है। इसलिए युवाओं में आक्रोश व्याप्त…
बोले: आदिवासियों की जमीन कब्जा कर घर और बना रहे हैं कब्रिस्तान दुमका । जिले के अंतर्गत आने वाले मसलिया प्रखंड के सांपचाला हटिया मैदान में सोमवार को कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन गरजते हुए कहा कि संथाल में रोटी, माटी और बेटी को बचाना है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार को उखाड़ कर फेकना है। इसके लिए भाजपा के सुनील सोरेन को एक मुश्त वोट देकर विजय बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि मैं भी झारखंड आंदोलनकारी हूं । मैं भी 40 वर्ष झारखंड के लिए संघर्ष किया है। मुझे झारखंड मुक्ति मोर्चा में रहते हुए काफी अपमानित किया…
झामुमो प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी के पक्ष में सीएम हेमंत सोरेन ने रामगढ़ प्रखंड में किया चुनावी सभा रामगढ़(दुमका)। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को इंडिया गठबंधन ने धुंआधार प्रचार किया । इसी क्रम में जामा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले रामगढ़ प्रखंड में झामुमो पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पार्टी के स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन ने प्रखंड के भुसकीबाडी मैदान में झामुमो प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया| इस दौरान उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोगों के समाज में पर्व बराबर आता है। लेकिन चुनाव का महापर्व…
जरमुंडी। विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ अमरेंद्र कुमार यादव ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन क्षेत्र में कई गांवों में अपनी ताकत झोंकते हुए सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की सरकार ने यहां के पिछड़ों के साथ भेदभाव करते हुए आरक्षण को शून्य कर दिया। लेकिन अगर वे चुनाव जीते तो यहां जातिगत जनगणना कराकर पिछड़ों को आरक्षण दिलाएंगे। डॉ अमरेंद्र ने कहा कि यहां लोगों ने कई विधायक और मंत्री देखें, फिर भी आज यहां का किसान कृषि की…


