साहिबगंज। राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए विधानसभा चुनाव ड्यूटी में जा रहे एक होमगार्ड जवान की सड़क हादसा में मौत हो गई है। जहाँ सोमवार को जिरवाबाडी थाना क्षेत्र अंतर्गत जिलेबिया घाटी में जवान की मौत हो गई. मृतक जवान बरहेट थाना क्षेत्र के खुंटाना बरमसिया के रहने वाले लखी राम किस्कू का पुत्र राम किस्कू(37) था। पुलिस से मिली जानकारी जवान राम किस्कू का चुनाव ड्यूटी के लिए कमान कटा हुआ था। रविवार की रात वे टाउन हॉल में रूका था। सुबह करीब साढ़े सात बजे रांगा थाना के लिए यहां से निकला था। जिलेबिया…
Author: Santal Express
राजगीर । बिहार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 में भारत और जापान के बीच रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले के लिए मंच तैयार है। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और वे 20 नवंबर को होने वाले फाइनल में पहुंचने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। भारत शानदार फॉर्म में है, 5 मैचों में 15 अंकों के शानदार रिकॉर्ड के साथ ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रहा। उन्होंने 26 गोल किए हैं और केवल दो खाए हैं। इस बीच, जापान 5 अंकों के साथ ग्रुप स्टेज में चौथे स्थान पर रहा, जिसने छह…
मुंबई । कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मुंबई में कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार महाराष्ट्र के नागरिकों के हितों को प्राथमिकता देगी। राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव कुछ अरबपतियों और गरीबों के बीच विचारधाराओं की लड़ाई है। उनके नेतृत्व में बनी सरकार हमेशा गरीबों और मूल निवासियों के हक का संरक्षण करेगी। राहुल गांधी ने मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि धारावी का पुनर्विकास अनुचित है और यह केवल एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। धारावी के पुनर्विकास का काम किसी एक अरबपति को…
पाटण । गुजरात के पाटण स्थित धारपुर मेडिकल कॉलेज के एक विद्यार्थी की मौत मामले में 15 सीनियर विद्यार्थियों को सस्पेंड करने के बाद सोमवार इन सभी के खिलाफ बालिसना थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कॉलेज की रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट के बाद यह केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर धारपुर मेडिकल कॉलेज में रविवार शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के विद्यार्थियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। देर रात तक आंदोलित छात्रों और पुलिस के बीच रस्साकशी का माहौल रहा। विद्यार्थी रैगिंग का विरोध कर रहे थे।…
शोपियां । शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने एक भूमिगत आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। सुरक्षाबलों ने ठिकाने से हथियार व गोला-बारूद के साथ ही अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि शोपियां पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रू केलर के जंगलों में द रेजिस्टेंस फ्रंट नामक आतंकी संगठन के ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद तथा कंबल, खाद्य पदार्थ और निजी इस्तेमाल की वस्तुएं व ट्रंक जैसी वस्तुएं बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस भूमिगत ठिकाने का इस्तेमाल करने वाले आतंकवादियों का पता लगाने…
नई दिल्ली । राजधानी नई दिल्ली आजकल उच्च प्रदूषण स्तर से जूझ रही है, जिसका असर विमानों के आवाजाही पर पड़ा है। खराब मौसम के कारण सोमवार सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पांच उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम के कारण सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर पांच उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। इनमें चार विमान को जयपुर और एक विमान को देहरादून की ओर मोड़ दिया गया। राष्ट्रीय राजधानी उच्च प्रदूषण स्तर से जूझ रही है, जिसके कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में दृश्यता का स्तर भी…
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आआपा) और दिल्ली सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, महासचिव दुष्यन्त गौतम की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कैलाश गहलोत ने रविवार को ही आआपा की प्राथमिक सदस्यता और मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। कैलाश गहलोत का पार्टी में स्वागत करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि दिल्ली की राजनीति में यह टर्निंग प्वाइंट है। कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी की नकारात्मक राजनीति…
दोनों मिसाइलों की रेंज विस्तारित दूरी की ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से भी अधिक होगी नई दिल्ली । भारत ने एक सप्ताह के भीतर लंबी दूरी की दो मिसाइलों का कामयाबी के साथ परीक्षण करके एयरोस्पेस की दुनिया में अपनी बढ़ती ताकत का एहसास करा दिया है। भारतीय सशस्त्र बलों के इस्तेमाल में आने वाली यह दोनों सबसे लंबी दूरी की पारंपरिक मिसाइलें होंगी, जिनकी रेंज विस्तारित रेंज वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से भी अधिक होगी। भारत को अब एक शक्तिशाली रॉकेट फोर्स की जरूरत है, जिसके लिए गाइडेड पिनाका रॉकेट सभी 12 परीक्षण पूरे होने के बाद अब 44 सेकंड…
नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘साबरमती रिपोर्ट’ की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि यह फिल्म साहस के साथ इकोसिस्टम को चुनौती देती है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीछे की सच्चाई को दिन के उजाले में उजागर करती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, “कोई भी शक्तिशाली इकोसिस्टम चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, वह सच्चाई को हमेशा के लिए अंधेरे में नहीं छिपा सकता। फिल्म ‘साबरमती रिपोर्ट’ अद्वितीय साहस के साथ पारिस्थितिकी तंत्र को चुनौती देती है और दुर्भाग्यपूर्ण घटना…
वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को रूस में हमले के लिए लंबी दूरी की मिसाइलों के प्रयोग की अनुमति दे दी है। लंबी दूरी की मिसाइलों की आपूर्ति अमेरिका ने यूक्रेन को पहले ही कर दिया है। द वाशिंगटन टाइम्स समाचार पत्र के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इन हथियारों का इस्तेमाल शुरुआत में पश्चिमी रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी बलों की रक्षा में रूसी और उत्तर कोरियाई सैनिकों के खिलाफ किए जाने की संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का यह निर्णय संयुक्त राज्य अमेरिका की नीति में एक बड़ा बदलाव है। इस फैसले…


