साहिबगंज। राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए विधानसभा चुनाव ड्यूटी में जा रहे एक होमगार्ड जवान की सड़क हादसा में मौत हो गई है। जहाँ सोमवार को जिरवाबाडी थाना क्षेत्र अंतर्गत जिलेबिया घाटी में जवान की मौत हो गई. मृतक जवान बरहेट थाना क्षेत्र के खुंटाना बरमसिया के रहने वाले लखी राम किस्कू का पुत्र राम किस्कू(37) था। पुलिस से मिली जानकारी जवान राम किस्कू का चुनाव ड्यूटी के लिए कमान कटा हुआ था। रविवार की रात वे टाउन हॉल में रूका था। सुबह करीब साढ़े सात बजे रांगा थाना के लिए यहां से निकला था। जिलेबिया घाटी के पास बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान की जवान ने दम तोड़ दिया गया है। वहीं मृतक जवान का दो संतान है। इसमे एक बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है। जबकि छोटा पुत्र क्लास आठ में पढ़ाई कर रहा है। पत्नी मोनिका टुडू का रो-रो कर हाल बुरा है। वही सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस जांच में जुट गई है|




