Author: Santal Express

धनबाद । झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए 20 नवंबर मतदान डाले जाएंगे। ऐसे में निष्पक्ष एवं निर्भीक चुनाव संपन्न कराने के लिए धनबाद जिले के 16 चेक पोस्ट सहित एफएसटी की 63 एवं एसएसटी की 63 टीम पूरे जिले में भ्रमणशील रहकर लगातार कड़ाई से जांच अभियान चला रही है। इस कड़ी में मंगलवार सुबह नौ बजे चिरकुंडा थाना क्षेत्र में स्टेटिक सर्विलांस टीम ने एक महिन्द्र पिकअप वैन से एक लाख रुपये नकदी बरामद किया है। इस संबंध में उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बताया कि आज सुबह चिरकुंडा थाना क्षेत्र के बराकर नदी चेक पोस्ट पर…

Read More

धनबाद । धनबाद के जोगता 11 नंबर में मंगलवार सुबह एक बार फिर से भू-धसान हुआ है। इस धसान में एक व्यक्ति का आधा घर जमींदोज हो गया है। साथ ही भू-धसान स्थल से काफी मात्रा में जहरीले गैस का रिसाव हो रहा है। गैस रिसाव की वजह से आस-पास के लोगों को सांस लेने में भी काफी परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि आज अहले सुबह जोरदार आवाज के साथ यहां जमीन धंस गई। इसमें ब्रह्मदेव सिंह चौहान के घर का आधा हिस्सा धरती में समा गया। ब्रह्मदेव परिवार के साथ कुछ दिनों से बिहार के…

Read More

राजीव झा, जामताड़ा : जिले के दोनों विधानसभा सीट नाला और जामताड़ा बदलते राजनीतिक परिदृश्य में आज पूरी तरह आदिवासी फैक्टर वाली सीट बनकर रह गई है। जामताड़ा विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा के बीच आमने-सामने की जंग है। एक तरफ भाजपा के हिंदू मतदाता तो दूसरी तरफ कांग्रेस के अल्पसंख्यक मतदाता, दोनों ही अपने-अपने वोट बैंक को लेकर इतरा रहे हैं। इस बीच जीत हार के लिए जो सबसे जरूरी फैक्टर बना है, वह है आदिवासी मतदाता। एक तरफ कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी आदिवासी गांव में पिछले 10 वर्षों से अपनी पकड़ बनाए हुए हैं तो दूसरी तरफ भाजपा…

Read More

●आदिवासी गांवों में झामुमो को मिल रहा समर्थन ●गैर-आदिवासियों को गोलबंद कर रही भाजपा ●दोनों प्रमुख प्रत्याशी एक ही जाति से,महतो वोट में विभाजन तय संवाददाता दुमका।गोविंदपुर साहिबगंज हाइवे पर एक जगह है घोड़ादाहा मोड़।घोड़ादाहा गांव सारठ विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है।इस मोड़ से बिन्दापाथर गांव के लिए एक सड़क जाती है।बिंदापाथर नाला विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है।सड़क का एक किमी रास्ता काफी खराब है।गांव के एक आदिवासी युवा मलिन मुर्मू ने बताया कि यह एक किमी रास्ता देवघर जिला में है।आगे जाने पर रास्ते में नाला विधान सभा क्षेत्र का चरकादाहा गांव मिला।घनी आबादी वाले इस गांव में 7…

Read More

नई दिल्ली । महाराष्ट्र-झारखंड एवं अन्य राज्यों में 20 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले सोमवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का शोरगुल थम गया। सोमवार को चुनाव आयोग ने बताया कि इस दौरान इन सभी राज्यों में उम्मीदवार, इनके समर्थक, कार्यकर्ता या अन्य किसी भी तरह से मतदाताओं को लुभाने के लिए जो भी गैर कानूनी कार्य करने की कोशिश की जा रही थी। उस सिलसिले में विभिन्न राज्यों में पुलिस बल और अन्य एजेंसियों ने 1082 करोड़ रुपये की नकदी, शराब, ड्रग्स, कीमती मेटल और गिफ्ट बरामद किए हैं। चुनाव से पहले करीब 81 करोड़ रुपये के…

Read More

महेशपुर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का चुनावी रोड शो,नवनीत हेम्ब्रम के पक्ष में दिखा जोरदार समर्थन संताल एक्सप्रेस संवाददाता महेशपुर  (पाकुड़ ) । झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नवनीत हेम्ब्रम के समर्थन में रोड शो किया। यह रोड शो महेशपुर काठशल्ला मैदान से शुरू होकर अंबेडकर चौक ग्वालपाड़ा तक पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रास्ते में फूलों की बारिश कर केंद्रीय…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। सोमवार को  चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त विशेष पर्यवेक्षकों की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ कार्यालय कक्ष में झारखण्ड विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के अतिरिक्त बीएसएफ , सीआरएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, आरपीएफ, एस एसएपी, जेएचके एसएपी के कुल 08 समादेष्टा एवं 33 कंपनी कमांडर उपस्थित हुए। बैठक में विशेष पर्यवेक्षक द्वारा सुरक्षा बलों के आवासन स्थल पर उपलब्ध कराए गए मूलभूत सुविधाओं के संबंध में सभी पदाधिकारियों से जानकारी ली गई। साथ ही फोर्स डिप्लॉयमेंट प्लान की विस्तृत समीक्षा की गई एवं आवश्यक…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। पिछले कई दिनों से चला रहा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शाम 5:00 बजे 48 घंटा पूर्व जिले भर में थम गया। यदि कोई चोरी छुपे प्रचार प्रचार करते हैं तो पकड़े जाने पर संबंधित प्रत्याशियों पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में प्राथमिक दर्ज की जाएगी।चुनाव प्रचार का शोर समाप्त होते ही आम जनता ने राहत की सांस ली है। वहीं चुनाव को लेकर प्रशासन और प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ा दी है। मतदान दिवस के दिन सभी मतदान केंद्र पर 100 मीटर के परिधि से प्रचार प्रसार…

Read More

राजकुमार भगत संताल एक्सप्रेस पाकुड़। पाकुड़ विधानसभा का चुनाव    20 नवंबर को  तय है।  क्षेत्र से 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में  हैं।  प्रत्याशी पूरी गंभीर है? उनकी धड़कनें तेज हो गई है। उनके लिए आज की रात एक एक पल भारी है। पूरी बेचैनी है! जोड़ घटाव गुणा भाग जारी है। खाने नहाने तक को फुर्सत नहीं है। सुबह-सुबह कायकर्ता अपने-अपने बूथ का कमान सम्हाल ले और पूरी ईमानदारी से अपने क्षेत्र में डटे रहे प्रत्याशियों की यह लालसा है। कार्यकर्ता मतदाताओं को चुनाव स्थल तक पहुंचाएं और मतदाता उनके पक्ष में मतदान करें इसके लिए सारे प्रत्याशियों का…

Read More

 कुंडहित (जामताड़ा) :  झारखंड में भाजपा के सरकार बनते ही डेढ़ लाख नौजवानों की सरकारी नौकरी तथा महिलाओं के खाते में 21 सौ रुपए सम्मान राशि सहित सभी वर्गों को सम्मान राशि देने का संकल्प भाजपा सरकार ने लिया है। उक्त बातें सोमवार को बागडेहरी फुटबॉल मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो के पक्ष में संकल्प सभा के दौरान कही। योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों द्वारा गुलदस्ता एवं सिद्धू कान्हु का चित्रपट देकर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि झारखंड…

Read More