यूक्रेन । यूक्रेन कभी भी रूस पर अमेरिकी मिसाइलें दाग सकता है। अमेरिका से हाल ही में मिली लंबी दूरी की मिसाइलों के प्रयोग की राष्ट्रपति जो बाइडेन से अनुमति मिलने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम अपने रात्रिकालीन संबोधन में कहा कि इस बार आक्रमण को लेकर चेतावनी भी नहीं दी जाएगी। अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, बाइडेन प्रशासन के रूस के अंदर लंबी दूरी के हमलों में उसकी मिसाइलों के प्रयोग की अनुमति मिलने से यूक्रेन का हौसला बढ़ गया है। राष्ट्रपति बाइडेन के नरम रुख का मकसद रूस की…
Author: Santal Express
रियो डी जेनेरियो । भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में दुनिया के प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात हुई है। इनमें दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर प्रमुख हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर मुलाकात की तस्वीरें साझा कर खुशी जताई है। प्रधानमंत्री मोदी से भेंट के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलना हमेशा खुशी की…
जोहानसबर्ग । तेम्बा बावुमा कोहनी की चोट से उबर चुके हैं और उन्हें श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका अगले साल होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की कोशिश कर रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बावुमा ने 4 अक्टूबर के बाद से कोई मैच नहीं खेला है, जब अबू धाबी में आयरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच के दौरान डाइव करते समय उन्हें चोट लग गई थी। परिणामस्वरूप वे लायंस के शुरुआती दो प्रथम श्रेणी मैचों में नहीं खेल पाए और गुरुवार से…
मुंबई । महाराष्ट्र में मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर नालासोपारा में पैसे बांटने के आरोप लगे हैं। उसके बाद इस मामले में चुनाव आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। तावड़े के साथ ही भाजपा उम्मीदवार राजन नाईक के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि, विनोद तावड़े ने इसे अपने विरुद्ध महाविकास आघाड़ी कार्यकर्ताओं की साजिश करार दिया है। पालघर जिले के विरार में स्थित विवांता होटल के रूम नंबर 406 में आज सुबह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ठहरे थे।…
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर उनसे मणिपुर में जातीय संघर्ष के बीच जानमाल को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में मणिपुर के हालात की जानकारी दी है। खरगे ने लिखा है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अपना दायित्व ठीक से नहीं निभाने के कारण वहां कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। मणिपुर में हिंसा के चलते मानवाधिकारों का हनन हो रहा है, राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिक अधिकारों के साथ गंभीर समझौता किया जा रहा है। खरगे ने…
रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवंबर को मतदान होना है। इसको लेकर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 585 कंपनी, जैप की 60 कंपनी के अलावा जिला बल और होमगार्ड के 30 हजार जवानों को तैनात किया गया है। आईजी अभियान सह नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने मंगलवार को बताया कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण…
रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 सीटाें पर 20 नवंबर को मतदान होना है। आखिरी चरण में कोयलांचल और कोल्हान की सीटों पर मतदान होना है। खास बात यह है कि राज्य की सत्ता की तस्वीर झारखंड की इन 38 सीटों पर ही निर्भर है। जिन 38 सीटों पर मतदान होना है, उनमें 28 सीटों पर एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। इन सीटों पर राज्य के कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है। जबकि 10 सीटें ऐसी हैं जहां त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। जिन दिग्गजों की चुनावी किस्मत…
देवघर । झारखंड विधानसभा चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण का मतदान बुधवार को होना है। दूसरे चरण में कोयलांचल और संथाल की सीटों पर मतदान होना है। इससे पहले गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट कर जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर मंगलवार को ट्वीट किया है कि चुनाव प्रचार की अवधि खत्म होने के बाद भी राज्य सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री मिथिलेश ठाकुर और बिहार के सांसद पप्पू यादव देवघर में जमे हुए हैं। निशिकांत दुबे ने इसकी शिकायत जिले के डीसी को…
रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के द्वितीय चरण में रांची जिला अंतर्गत दो विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। द्वितीय चरण के मतदान के लिए मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम अवस्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। द्वितीय चरण चरण में सिल्ली एवं खिजरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है।
रांची । राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक भोला यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के झारखण्ड प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यादव जी लगातार गरीबों, दलितों एवं शोषितों के उत्थान के लिए कार्य करते रहे हैं। वे लगातार झारखंड राजद के विस्तार के लिए कार्य करते रहे। वे मृदुभाषी, हाजिर जवाबी और मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से हम लोगों ने एक सच्चा समाजसेवी खो दिया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके आत्मा को ईश्वर चिर शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को दुख…


