– प्रदीप यादव छक्का लगाने को तैयार, भाजपा कैच लपकने को बेकरार गोड्डा संवाददाता : मतदान तिथि के नजदीक आने के साथ ही जिला के पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र को फतह करने के लिए इंडिया गठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनावी शतरंज की बिसात पर सीट बचाने एवं सीट छीनने के लिए शह और मात का खेल अंतिम दौर में पहुंच गया है। इस क्षेत्र से लगातार पांच बार से विजय दर्ज करने वाले प्रदीप यादव 2024 के चुनाव में पहली बार कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ते हुए जीत का छक्का लगाने के लिए…
Author: Santal Express
जामताड़ा : रेलवे डी एंड आई विंग की टीम ने जांच अभियान के दौरान गंगासागर एक्सप्रेस से करीब 96 हजार रुपए मूल्य के विदेशी शराब जाप्त किये। झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ स्टेशन परिसर में प्रतिबंधित वस्तुओं और नकदी के अवैध परिवहन के खिलाफ डी एंड आई विंग मुख्यालय की टीम द्वारा एक गहन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान, डी एंड आई विंग के एचसी अभिजीत बैग के विश्वसनीय स्रोत और सूचना पर, आसनसोल रेलवे स्टेशन से गंगासागर एक्सप्रेस के सामने के जनरल कोच की जांच की गई। जांच…
पाकुड़।विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी तीन विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अवैध शराब निर्माता एवं विक्रेताओं के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। छापेमारी में हरिणडांगा बाजार के एक दुकान से 4.905 लीटर और 1.3 लीटर बीयर बरामद की गई है। इन सभी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
साहिबगंज /बोरियो । सांसद विजय कुमार हंसदा ने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान झारखंड बुनकर संघ के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जल्द ही हल करने का आश्वाशन दिया है। वही सांसद ने बोरियो विधानसभा में झामुमो प्रत्याशी धनंजय सोरेन के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए झारखंड बुनकर संघ के लोगों को कहा कि संघ की समस्याओं की जानकारी उन्हें नहीं थी। उन्होंने कहा कि संघ की जो भी समस्याएं है उन्हें जल्द ही उन समस्याओं को दूर किया जाएगा। इधर झामुमो प्रत्याशी धनंजय सोरेन ने भी झारखंड बुनकर संघ के लोगों से मिलकर उनके पक्ष…
कांग्रेस, जेएमएम व राजद को लिया आड़े हाथ झारखंड के आम जनता के पैसा लुटने वाले का किया जाएगा हिसाब किताब बराबर साहिबगंज व पाकुड़ जिले से हजारों की संख्या में जनसभा में पहुंचे लोग संताल एक्सप्रेस संवाददाता साहिबगंज/राजमहल /तीनपहाड़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजमहल विधानसभा के अंतर्गत मुरली मैदान पडरिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा में साहिबगंज और पाकुड़ जिले के हजारों कार्यकर्ता व समर्थक योगी आदित्यनाथ को एक झलक देखने व सुनने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने जनसभा…
साहिबगंज/बोरियो । विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंगरूटीकर फुटबॉल मैदान में भाजपा प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम के पक्ष में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने चुनावी जनसभा की। जहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में हेमंत सोरेन ने कहा था बेटियों का शादी होने पर सोने का सिक्का देने का वादा किया था। परंतु इन पांचों सालो में लाखों बेटियों की शादी हुआ किसी को कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा था सरकार बनने पर एक साल के भीतर पांच लाख लोगों को नौकरी देंगे, नहीं तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे। लेकिन अभी एक भी प्रतियोगिता परीक्षा बिना…
मंड़रो,साहिबगंज । प्रखंड के बसहा पंचायत अन्तर्गत के लीलातरी मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंच कर बोरियो विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम के पक्ष में वोट देने की अपील किया।इस दौरान बाबुलाल मरांडी ने सभा को संबोधित करते हुए,कहा कि राज्य में रोटी माटी और बेटी की रक्षा हेमंत सोरेन नहीं कर सकते हैं।हेमंत सोरेन की सरकार सिर्फ दिखावे के लिए है,और लोगों को लुभाने का कार्य कर रही है।कहा कि झामुमो आदिवासियों का आरक्षण छीन कर अपना वोट बैंक बना रही है।वहीं बाबूलाल मरांडी हेमंत सरकार पर जमकर बरसे।बोले कि बोरियो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा…
रास्ता को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था देवघर। जसीडीह थाना क्षेत्र के जरुआडीह इलाके के झाड़ी नुमा स्थान पर सोमवार को पुलिस ने एक 29 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की हत्या गला रेत कर की गई है। मृतक का नाम दीवाना यादव है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के कोइरीडीह धनघर गावं का रहने वाला है। बताया जाता है कि मृतक ऑटो चलाने का काम करता था। बताया जाता है कि आसपास के लोगों ने सोमवार की सुबह झाड़ी में शव को देखा। उपरांत इसकी जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को दी गई। हो हल्ला…
चुनाव प्रचार के आखरी दिन बाबा नगरी देवघर में जमकर गरजे योगी आदित्यनाथ अब तक के रूझान बताते हैं कि यहां दो तिहाई बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बन रही है:योगी आदित्यनाथ बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या को लात मारकर बाहर किया जाएगा अयोध्या में अगर हिंदू नहीं बंटा होता तो अपमान नहीं झेलना पड़ता देवघर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को देवघर के के के एन स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस पावन धरा का कंकड़ कंकड़ शंकर हो ऐसी धरा को मेरा कोटि कोटि प्रणाम। इस कार्यक्रम से मुझे बाबा…
देवघर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को देवघर में चुनावी रैली के बाद बाबा बैजनाथ धाम पहुंचे,जहां श्री बाबा बैद्यनाथ धाम में देवादिदेव भगवान महादेव के दर्शन कर पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश व प्रदेशवासियों के मंगल और कल्याण की कामना की।


