जामा विस क्षेत्र में गठबंधन प्रत्याशी लुईस मरांडी के पक्ष में राजद नेता तेजस्वी यादव ने किया विशाल सभा
समाज बांटने वाले से जनता सावधान रहे: डॉ लुईस मरांडी
भाजपा ने झारखंड से किया सौतेला व्यवहार, हेमंत सरकार में ही होगा सर्वांगीण विकास
बोले : आप के एक वोट से 10 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, झामुमो प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी को जिताने का काम करें
भाजपा सिर्फ हिंदू मुस्लिम करती है
जामा(दुमका)। जामा प्रखंड के कैराबनी चोरकट्टा मैदान में गठबंधन प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी के पक्ष में रविवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार में नेता प्रतिपक्ष सह आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा ने झारखण्ड के साथ सौतेला व्यवहार किया है। भाजपा के नेताओं ने विकास कार्य नहीं किया| युवाओं एवं आम जनता को रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधा देने का काम नहीं किया, बल्कि उनके नेता केवल हिन्दू मुस्लिम मंदिर मस्जिद की बात करते है| जबकि हमारे नेता शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कमाई दवाई सिंचाई की बात करते है| आप लोग भाजपा के बहकावे में नहीं आएं और झारखंड का बेटा हेमंत सोरेन के साथ डटकर खड़ा रहे| लोगों से आग्रह किया कि महागठबंधन प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी को जीता कर विधानसभा विधानसभा भेजने का काम करें। कहा कि आपके एक वोट से 10 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा, मंईयां सम्मान योजना में आने वाले समय में 2500 रु आप के खाते में आयेंगे| 400 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा, 1000 रु रुपए पेंशन दी जा रही है। 200 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है, बिजली बिल माफी हुई है, किसानों का लोन माफ किया गया है। आने वाले समय में हेमंत सोरेन सरकार बनती है तो अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किया जाएगा। कमाई दवाई सिंचाई हमारा नारा है और आम लोगों का अधिकार है जो सबसे बड़ा जरूरत है।
उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि पहले महंगाई भाजपा को डायन लगती थी, लेकिन अब महंगाई भाजपा को मेहरारू और भौजाई लग रही है। भाजपा भारत-पाकिस्तान कश्मीर, हिंदू मुसलमान में लोगों को उलझना चाह रही है| भाजपा के पास किसान, नौजवान, युवाओं के विकास के लिए कोई भी मुद्दा नहीं है।
भाजपा ने झूठे षड्यंत्र रचकर हेमंत सोरेन को जेल में डालने का काम किया, लेकिन वे हिम्मत से मुकाबला कर बाहर आ गए। इसीलिए सभी लोग एकजुट होकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी को वोट दें और झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और गठबंधन की सरकार दोबारा बनाएं।
उन्होंने भाजपा पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाईजैक करने का भी आरोप लगाया| उन्होंने कहा कि राजद और नीतीश कुमार की पार्टी बिहार में अच्छा काम कर रही थी| हमने जो नौजवानों से वादा किया था रोजगार देने का वह कर रहे थे। एक से डेढ़ साल में ही 5 लाख नौजवानों को रोजगार दे दिया। उसके बाद नीतीश कुमार पलट गए और उसका रास्ता अलग हो गया। लेकिन झारखंड में महागठबंधन की सरकार है और बनेगी| इसलिए
आप झारखंड में महागठबंधन प्रत्याशी डॉ लुईस को वोट दें और भारी मतों से जिताने का काम करें।आपके के एक वोट से किसानों का कर्ज माफ होगा ,एक वोट से 10 लाख युवाओं को रोजगार, एक वोट से बिजली बिल माफ , आप के एक वोट से महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा। इसलिए आप से यही निवेदन है कि आप चुनाव के दिन मिजाज टनाटन रखें और डॉ लुईस मरांडी को जीताकर फटाफट महागठबंधन की सरकार बनाएं, भाजपा सफाचट हो जाएगी। इस दौरान महागठबंधन प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप हमें मौका देतै है तो आने वाले समय में जामा का चौतरफा विकास होगा और जामा की तस्वीर बदल दूंगी।
इस मौके पर आरजेडी कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन, सचिव सत्तार खान, गौतम दर्वे, नेता बरुण यादव, दिलीप दत्ता बाबुल यादव,सुरेश सोरेन आरजेडी नेता प्रमोद पंडित, प्रदीप वर्मा,कांग्रेस के प्रेम कुमार साह बिमल मरांडी अरविंद यादव मुखिया गोखुल सोरेन सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




