देवघर। इंडी गठबंधन के देवघर से राजद प्रत्याशी सुरेश पासवान की आग्रह पर आज रविवार को संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज देवघर के कुछ पदाधिकारी और सदस्यों ने उनके साथ वायरे बैंक्वेट में संवाद स्थापित किया। संवाद कार्यक्रम में प्रत्याशी सुरेश पासवान चेंबर के सदस्यों से उनकी बातें सुनकर अपनी बातें रख समर्थन मांग रहे थे। इस संवाद में चेंबर अध्यक्ष आलोक मल्लिक ने एक विधायक से स्टेक होल्डर की क्या उम्मीदें रहती है, इस पर प्रकाश डाला। उन्होंने देवघर में व्यापार, उद्योग और नागरिक सुविधाओं की कमियों और दुर्दशा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की…
Author: Santal Express
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद लक्ष्मी कांत वाजपेई रहे मौजूद देवघर। बरनवाल सेवा सदन देवघर के प्रागंण में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद लक्ष्मी कांत वाजपेई एवं वर्तमान विधायक नारायण दास सह भाजपा प्रत्याशी बरनवाल समाज के बीच एक बैठक करके मंत्रणा की गई। इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में बरनवाल समाज के पुरूष एवं महिला बैठक में शामिल हुए। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता सुधांशु शेखर बरनवाल ने की एवं धन्यवाद ज्ञापन बरनवाल युवक संघ के जिला अध्यक्ष सर्वोत्तम बरनवाल की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा बरनवाल समाज के…
जरमुंडी, नाला व जामा में पेंच फंसा हुआ है,बाकी सीटों पर संथाल में हम आगे हैं रांची। झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष व पार्टी के पुराने समर्पित युवा नेता विनोद पांडेय ने प्रथम चरण के चुनाव के बाद यह विश्वास व्यक्त किया है कि दोनों चरणों के चुनाव के बाद झारखंड की जनता के आशीर्वाद से और हेमंत सरकार के जनोपयोगी कार्यों के कारण एक बार पुन: हेमंत सोरेन के नेतृतव में झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनना सौ नहीं दो सौ फीसदी तय है। चुनाव प्रचार में जनता के रुख को देखते हुए पूरे आश्वस्त होकर मैं यह कह रहा…
कुंडहित (जामताड़ा) : रविवार को नाला विधानसभा क्षेत्र के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत धेनुकडीह मैदान में भाजपा के विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया । मौके पर मुख्य रूप से झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ,नाला विधानसभा विस्तारक अंकुश वर्णवाल जिला अध्यक्ष सुमित शरण, विष्णु मंगल, हारिसाधन मंडल, प्रभास हेम्ब्रम, सुनील राय, टंडन ठाकुर, तारा प्रसन्न महतो, दिलीप हेंब्रम उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उपस्थित होकर भाजपा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो के पक्ष में वोट देने की अपील की। कार्यक्रम स्थल पर उनके आगमन होते ही माधव चंद्र महतो के नेतृत्व…
कहा- जेएमएम, कांग्रेस एवं राजद की गठबंधन सरकार घुसपैठियों को दे रही बढ़ावा गोड्डा : झारखंड में दूसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने दम-खम के साथ जुट गई है। एक तरफ जनसभाएं हो रही है तो दूसरी तरफ रोड शो का सिलसिला जोरों पर है। इसी क्रम में रविवार को असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड के सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने महागामा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार भगत के पक्ष में विशाल चुनावी जनसभा महागामा के मेहरमा स्थित पटेल स्टेडियम शंकरपुर में संबोधित किया। जहां उनके आगमन के बाद उनका…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने एक बार फिर भाजपा को झटका दिया है। लिट्टीपाड़ा से भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति नेता दानियल किस्कू ने खरोनी चुनावी सभा के मंच पर सीएम हेमंत सोरेन के सामने झामुमो का पट्टा पहनकर पार्टी में शामिल हुए।जनसभा कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कद्दावर नेता 2019 में लिट्टीपाड़ा विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी रहे दानियल किस्कू ने झामुमो का दामन थाम लिया है।हेमंत सोरेन ने उनका फूल का माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। आपको बता दें कि 2019 की विधानसभा चुनाव में लिट्टीपाड़ा के…
नाला (जामताड़ा)– विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रवींद्रनाथ महतो के पक्ष में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस नेताओं ने रविवार को जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जुड़ीडंगाल, मथुरा, फुटबेडीया, खाड़बाजार, टाऱरा, मोहनपुर आदि गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी रविंद्र नाथ महतो के पक्ष में वोट की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पंकज झा ने कहा कि नाला विधानसभा में इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे झामुमो के रविंद्र नाथ महतो भारी बहुमत से जीत रहे हैं। कहा कि बीते 5 सालों में विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने…
पाकुड़ । विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, भयमुक्त व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर शनिवार को मालपहाड़ी ओपी प्रभारी अंशु कुमार के नेतृत्व में फ्लैगमार्च निकाला गया।इस दौरान पुलिस बल के साथ आईटीबीपी के जवानों द्वारा पत्थरघट्टा,नासिपुर, काबिलपुर, ओटोगली, सीतापहाडी एवं मालपहाड़ी थाना के कई क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल कर क्षेत्र का भ्रमण कर आमलोगों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील किए।ओपी प्रभारी अंशु कुमार ने बताया कि मतदाता आमलोग निडर होकर मताधिकार का प्रयोग करने का अपील किए।पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
पाकुड़। अंगिका समाज अंग, पाकुड के कार्यकारिणी की आपातकालीन बैठक आहूत की गई। वर्तमान राजनीतिक संदर्भ में समाज के विभिन्न समस्यायों तथा उसके निदान के बिभिन्न विकल्पों पर विचार किया गया । अपने वोट के महत्व को पहचानते हुए उनके सार्थक उपयोग के संदर्भ में विचार-विमर्श किया गया । निर्णय लिया गया कि अंगिका समाज की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखा जायेगा, तथा अपने समाज के हित में सोचने वाले संभावित बितेगाओं को वोट देकर समर्थन किया जायेगा । जात, धर्म, सम्प्रदाय, भाषा, क्षेत्र से ऊपर उठकर अंगिका समाज एकजुट होकर एक ही उम्मीदवार को वोट करेगा। मौके…
संवाददाता नाला (जामताड़ा) — नाला नेताजी स्टेडियम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में मुख्य रूप से राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद सदस्य पीके पांडेय,किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव केडी सिंह,पश्चिम बंगाल से राष्ट्रीय परिषद सदस्य तपन गांगुली,युवा नेता तापस सिन्हा, भाकपा प्रत्याशी कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया आदि मौजूद थे। मालूम हो कि पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्वप्रथम रैली निकालकर पूरे बाजार का भ्रमण किया गया तत्पश्चात नाला नेताजी स्टेडियम में एक सभा के रूप में तब्दील हुई। इस अवसर पर सभी ने बारी बारी से जनसभा को…


