गिरिडीह । झारखंड के कोल्हान टाईगर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार को गिरिडीह के गांडेय की भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी के समर्थन में चुनावी सभा में भाजपा प्रत्याशी के सर्मथन में वोट देने की अपील की। चंपाई सोरेन ने सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए और कहा कि वोट बैंक बनाने के लिए हेमंत सोरेन सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को मेहमान बना लेगी, ये कौन जानता था। उन्होंने कहा कि उनकी आदिवासी बेटियां और बहनें सुरक्षित नहीं है। अब तो उन्हें खुद भी आदिवासी कहने में संकोच लगता है। उन्होंने कहा कि संथाल परगना में अत्याचार हो…
Author: Santal Express
बोकारो । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस, झामुमो और राजद पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने घुसपैठ के मामले पर कहा कि भाजपा झारखंड से बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाने का काम करेगी। कोई भी बांग्लादेशी आदिवासियों की जमीन नहीं ले पाएगा। नड्डा रविवार को बोकरो के गोमिया में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कोशिश कर रही है कि बांग्लादेशी घुसपैठ के जरिए लैंड जिहाद कर सके। इसमें हेमंत सरकार भी मदद करती है। उन्होंने कहा कि ये घुसपैठिए मदरसों में ठहरते हैं। इनका आधार कार्ड भी बनता…
तेल अवीव । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उत्तरी इजरायली शहर कैसरिया स्थित निवास की ओर दो फ्लैश बम दागे गए जो बगीचे में गिरे। घटना में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। शनिवार शाम सुरक्षा निकायों की तरफ से दिए गए संयुक्त बयान में बताया गया है कि घटना के समय नेतन्याहू और उनके परिवार के सदस्य घर में मौजूद नहीं थे। घटना की जिम्मेदारी फिलहाल किसी ने नहीं ली है। इजराइल ने इस हमले को उकसाने वाली बेहद गंभीर हरकत करार देते हुए हमलावरों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। दी टाइम्स ऑफ इजराइल के…
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी का कहना है कि वरिष्ठ नेता एवं राज्य सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत के इस्तीफे से एक बार फिर साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी के पास दिल्ली की जनता को देने के लिए कुछ नहीं है और वह केवल ईडी-सीबीआई के भरोसे चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने रविवार को एक पत्रकार वार्ता में मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे, हालांकि उन्होंने इस विषय पर कुछ नहीं कहा। दुर्गेश पाठक ने कहा कि…
नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार में सोमवार से गुरुवार के कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई उठापटक के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 8 कपनियों के मार्केट कैप में 1,65,180.04 करोड़ रुपये की कमी आ गई। इस दौरान निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक और सार्वजनिक क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को सबसे अधिक नुकसान का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, 2 कंपनियों के मार्केट कैप में 14,097.45 लाख करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हो गया। 11 से 14 नवंबर के बीच शेयर बाजार में हुए कारोबार के दौरान एचडीएफसी और एसबीआई के…
रांची । पाकुड़ विधानसभा से आजसू उम्मीदवार अजहर इस्लाम ने दावा किया है कि उनके काफिले पर बम से हमला हुआ है। अजहर के इस दावे के बाद भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के माध्यम से झामुमो और कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं। बाबूलाल ने अपने पोस्ट में लिखा है कि हार की हताशा में झामुमो-कांग्रेस एनडीए प्रत्याशियों पर जानलेवा हमले करा रही है। पाकुड़ विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम पर बम से किया गया जानलेवा हमला इसी बौखलाहट का परिणाम है। उन्होंने कहा है कि स्वस्थ लोकतंत्र में ऐसे हमलों की कोई…
गोड्डा । असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि आपकी जो पीड़ा है, वो भाजपा का कष्ट है। हम आपसे वादा करते हैं कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही सहारा में फंसा आपलोगों को पाई-पाई धन लौटा देंगे। सरमा रविवार को महगामा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, हेमंत सोरेन बोले थे कि जब लड़कियों की शादी होगी तो उनको सोने का सिक्का मिलेगा। ये सोने का सिक्का कहां गया। ये सारा सोना का सिक्का आलमगीर आलम खा गए। उनके घर से 35…
रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा की तत्कालीन वाजपेयी सरकार ने हमारे वृहद झारखंड के अधिकारों को रौंदा। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को पोस्ट पर लिखा है कि वृहद झारखंड को अलग-अलग टुकड़ों में अन्य राज्य में रहने दिया। अब भाजपा झारखंड को टुकड़े-टुकड़े करना चाहती है। भाजपा सासंद संसद में बयान देते हैं कि संथाल को अलग कर देंगे। सोरेन ने लिखा कि झामुमो और मेरे खून का एक-एक कतरा तब तक इनसे लड़ेगा, जब तक ये हार नहीं जाते। झारखंड एक था, एक है और एक…
जामा के गांवों में अच्छी सड़क न कोई अस्पताल न सिंचाई का कोई साधन न मजदूरों को मिलता काम सुरेश मुर्मू को मिल रहा है जामा का स्थानीय होने का लाभ डॉ.लुईस मरांडी को मिल रहा है मंइया सम्मान योजना का लाभ सुमन सिंह दुमका।जामा विधानसभा क्षेत्र में 20 नवम्बर को मतदान है।चुनाव प्रचार अभियान अंतिम चरण में है।स्टार प्रचारकों की चुनावी सभाएं लगातार हो रही है।चुनावी वादे हो रहे हैं पर जनता को नेताओं के वादों पर भरोसा नहीं है।क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हर चुनाव में नेता आते हैं और विकास की बड़ी-बड़ी बातें कर जाते…
झांसी । झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई अस्पताल के शिशु वॉर्ड में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। खबर है कि हादसे में 10 बच्चों की मौत हो गई है और 37 को सुरक्षित बचा लिया गया है। आग लगने से अस्पताल में भगदड़ मच गई। इस हादसे में कई परिवारों ने अपने मासूमों को खो दिया। बीती रात झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात गहन चिकित्सा इकाई में भीषण आग लगने से कम से कम 10 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य गंभीर घायल हो गए। यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ…


