बाबा सिद्दीकी की हत्या के मास्टरमाइंड शुभम ने खोले राज, एक महीने तक की थी रेकी नई दिल्ली । लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने श्रद्धा वाकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला की हत्या का भी प्लान बनाया है। दिल्ली के साकेत कोर्ट में उसकी हत्या करने की योजना थी। इसके लिए एक महीने तक रेकी भी की थी। सूत्रों ने बताया कि मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मास्टरमाइंड और वॉन्टेड आरोपी शुभम लोनकर ने श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी आफताब पूनावाला की हत्या की योजना भी बनाई थी। सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े…
Author: Santal Express
रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राज्य में 66.6 प्रतिश वोट पड़े, जिसमें महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों से 4.7 फीसदी अधिक रहा। इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। साइलेंट वोटर्स के वोटों में इजाफा से सभी दल टेंशन में हैं। महिलाओं के बढ़े हुए मतदान को लेकर सत्ताधारी दल और विपक्ष ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो, कांग्रेस और राजद वाले इंडिया गठबंधन का कहना है कि महिलाओं ने हेमंत सोरेन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, खासकर मैय्या सम्मान योजना को पसंद किया है। इस योजना के…
दुमका। प्लस टू ग्रीन माउंट अकैडमी के सभी सात शाखाओं में प्री नर्सरी टू यूकेजी का रिजल्ट शनिवार को जारी किया गया इसके साथ ही साथ अभिभावकों के साथ बैठक की गई ।मौके पर सभी ब्रांचो में अभिभावक और शिक्षकों के बीच बच्चों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई| साथ ही गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य पर सभी बच्चों को शिक्षक शिक्षिकाओं ने टॉफी देकर गुरु नानक के विषय में बताया| सचिव करुण कुमार राय ने बताया कि हर 3 महीने हमारे सातों ब्रांच में अभिभावकों के साथ एक बैठक होती है| जिसमें हम बच्चों की समस्याओं का आदान-प्रदान…
जामताड़ा । असम के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ राजनीतिक दलों के बीच नहीं बल्कि झारखंड की संस्कृति, अस्मिता और परंपरा को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के कुछ जिलों में शुक्रवार को स्कूल बंद किए जाते हैं तो हमें भी मंगलवार को स्कूल बंद करने का अधिकार है। सरमा ने शनिवार को जामताड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए झामुमो और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इरफान अंसारी और आलमगीर आलम जैसे नेताओं पर समाज को बांट कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया।…
रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव अब संथाल और कोयालांचल में शिफ्ट हाे गया है। चुनाव के दूसरे चरण में 20 नवंबर को संथाल परगना की सभी 18 सीटों पर मतदान होगा। संथाल परगना प्रमंडल हमेशा से झारखंड की राजनीति में अहम भूमिका निभाता रहा है। वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और कई मंत्री संथाल परगना प्रमंडल से ही आते हैं। इसी वजह से सभी पार्टियां प्रत्येक चुनाव में संथाल परगना प्रमंडल पर खास ध्यान देती हैं। इस बार भी भाजपा, झामुमो और कांग्रेस का संथाल परगना प्रमंडल पर विशेष जोर है। संथाल परगना की अधिक से अधिक सीटें जीतने…
रांची । झामुमो के लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी को पार्टी के सभी पदों से पदमुक्त कर दिया गया है। उन्हें पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है। इसकी जानकारी झामुमो केंद्रीय समिति के महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने पत्र जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि दिनेश विलियम मरांडी पर लगाए गए आरोप पर उनसे जवाब मांगा गया था लेकिन समय सीमा के अंदर कोई जवाब नहीं दिया गया। इससे यह प्रमाणित होता है कि उन पर लगाए आरोप सही हैं। इसलिए उन्हें पार्टी के सभी पदों से निष्कासित किया जाता है। उल्लेखनीय है कि झामुमो…
नईदिल्ली । जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए खरबों डॉलर की तत्काल आवश्यकता है तथा अमीर देशों को जलवायु वित्त पोषण उपलब्ध कराने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। इस सच्चाई को स्वीकार किया है जर्मनी और फ्रांस सहित विकसित देशों के एक समूह तथा यूरोपीय आयोग ने। आयोग का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश एक नए जलवायु वित्त पैकेज – नया सामूहिक परिमाणित लक्ष्य (एनसीक्यूजी)- के मसौदे पर बहस कर रहे हैं जिसे अजरबैजान के बाकू में चल रही संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। जलवायु कार्यकर्ता और जीवाश्म ईंधन…
बच्चों को पालना आसान नहीं होता है। फिर चाहे एक ही बच्चा एक ही क्यूं ना हो। ऐसे में अगर आपका साथी भी नहीं है तो मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती है। पर आप परेशान ना हो। दोनो बच्चों की परवरिश के लिए आप किसी अन्य परिवारजन या दोस्त की मदद ले सकती है। हो सकता है वो रातभर आपके पास ना रूक सकते हो पर दिन में तो आपके लिए बाहर से सामान लाने और खाना बनाने जैसे कामों में मदद कर सकते है। अगर आपके लिए संभव हो तो आप आय रख लें। वो भी आपके लिए सुविधाजनक रहेगी।…
कभी कभी प्रेम व स्नेह ही सबसे अच्छी ऐसी चीज़ होती है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं । प्यार भरा स्पर्श और परवाह से भरा आलिंगन ही काफी है आपके बच्चों को यह बताने के लिए की वास्तव में वे आपके लिए कितने मूल्यवान हैं । बात जब बच्चों की आती है तो शारीरिक संपर्क की महत्ता को कभी अनदेखा ना करें । निम्नलिखित तरीकों से आप बच्चों के प्रति अपना प्यार दिखा सकते हैं । एक सौम्य आलिंगन, थोड़ा सा प्रोत्साहन, प्रशंसा, अनुमोदन यहाँ तक की एक हल्की सी मुस्कान ही आपके बच्चों की खुशहाली व…
स्वस्थ खाना, बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। स्वस्थ खाने से बच्चे ऊर्जावान बने रहते हैं तथा बच्चों का दिमाग भी तेज होता है। बच्चों में स्वस्थ खाने की आदत भी परिवार के सदस्य ही डाल सकते हैं। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि बच्चों को हर खाद्य पदार्थ के अच्छे और बुरे पहलुओं से अवगत कराया जाए जिससे बच्चों में बचपन से ही स्वस्थ और अच्छे खान पान की आदत बन जाए। जंक फूड के नुकसान जंक फूड की ओर बच्चे जल्दी आकर्षित होते हैं लेकिन बच्चों को यह बताना बेहद जरूरी है…


