अब आतंकवादी अपने घरों में भी असुरक्षित महसूस करते हैं : प्रधानमंत्री नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के युवाओं में तेजी से बढ़ रही स्टार्ट-अप संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार की नवाचार और उद्यमशीलता की नीतियों की बदौलत युवाओं में जोखिम लेने की संस्कृति बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पहले एक कंपनी शुरू करना भी जोखिम माना जाता था, लेकिन आज भारत में 1.25 लाख से अधिक पंजीकृत स्टार्ट-अप हैं। प्रधानमंत्री ने शनिवार को नई दिल्ली में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में कहा कि आजादी के बाद की सरकारों ने…
Author: Santal Express
रांची । मेसरा ओपी क्षेत्र स्थित बीआईटी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। मारपीट की घटना में एक छात्र की मौत हो गयी है। यह घटना 14 नवंबर को देर रात बीआईटी कॉलेज के पॉलिटेक्निक डिपार्टमेंट में घटी थी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पॉलिटेक्निक डिपार्टमेंट में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गयी, जिसमें एक छात्र राजा कुमार पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। राजा पासवान कोकर खोरहा टोली का रहने वाला था। उसके साथियों ने उसे गंभीर अवस्था में रिम्स…
बोकारो । झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर 20 नवंबर को मतदान होना है। इससे पहले भाकपा माओवादी नक्सलियों ने बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर और नावाडीह थाना क्षेत्र के पलामू व सारुबेड़ा में पोस्टरबाजी की है। नक्सलियों के द्वारा जारी किये गये पोस्टर में लिखा गया है, वोट क्यों, जल, जंगल, जमीन से बेदखल किये जाने के खिलाफ वोट का बहिष्कार करें. हिंदुत्व के खतरे से झारखंड और जनता को बचायें। राजनीतिक संयुक्त मोर्चा आरपीसी बनाने के लक्ष्य को लेकर मजदूर किसान और कई प्रगतिशील, उत्पीड़ित, मेहनतकश जनता एक हो और चुनाव का बहिष्कार करें। इसे लेकर…
रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली के एक बस पड़ाव के निकट चौक का नाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रखे जाने पर आपत्ति जताई है। सोरेन ने एक्स पर ट्वीट कर शनिवार को कहा है कि ये है वह बस स्टॉप, वह चौक जिसका नाम हमारे भगवान बिरसा मुंडा पर रखा गया है। यह अपमान नहीं है तो और क्या है? क्या राजधानी दिल्ली में हम आदिवासियों के आराध्य के सम्मान के लिए, उनके प्रतिष्ठा एवं हमारी आस्था के अनुरूप क्या कोई और उपयुक्त स्थान नहीं था? क्या सेंट्रल विस्टा का नाम हमारे भगवान पर…
संताल एक्सप्रेस जितेन्द्र दास पाकुड़। सरकारी विभाग में सप्लायर का काम कर रहे अल्ताफ मंजर को ईडी ने सम्मन जारी किया है। ईडी की टीम बीते मंगलवार को पाकुड़ पहुंचकर 13 घंटे तक अल्ताफ के पाकुड़ प्रखंड के आदर्श नगर स्थित घर पर छापामारी की थी।अल्ताफ के घर से गई छापेमारी में फर्जी आधार कार्ड, बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़ी कागजात बनाए जाने की बात सामने आई थी। इसी मामले में अल्ताफ को ईडी ने सम्मन किया है।अल्ताफ कई विभागों में खासकर समाज कल्याण विभाग स्टेशनरी के अलावा कई विभागों में खाने के साथ कई सामानों का सप्लाई करने का काम…
दुमका(रामगढ़): बिरसा मुंडा की जयंती के दिन झारखंड 24 वर्ष का युवा झारखंड का हो गया. पुरे देश में अव्वल प्राकृतिक खनिज संपदा से परिपूर्ण इस राज्य में 16 वर्षों तक भाजपा और उसके सहयोगियों की ही सरकार रही अब उसकी पुरी कोशिश है कि राज्य में सत्ता पर कब्जा कर अपने मित्रों को झारखंड की प्राकृतिक संपदा के दोहन की छूट दी जाए लेकिन झारखंड के मतदाताओं ने यह तय कर लिया है राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार नहीं बनने देंगें.यह बात आज जामा विधानसभा से सीपीआई (एम) प्रत्याशी सनातन देहरी के पक्ष में आयोजित चुनाव…
बोले: विकास एवं आदिवासियों की रक्षा के नाम पर जनता से भाजपा को वोट देने की अपील शिकारीपाड़ा। विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी परितोष सोरेन के पक्ष में शुक्रवार को भाजपा स्टार प्रचारक सह पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने शिकारीपाड़ा के घाट हरिपुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने लोगों से विकास एवं आदिवासियों की रक्षा के नाम पर भाजपा को वोट देने की अपील की। अपने संबोधन में चम्पाई सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस ने आदिवासी समाज को ठगने छलने का काम किया है। आदिवासी को टुकड़ा टुकड़ा कर दिया फिर भी…
गोपीकांदर। गोपीकांदर प्रखंड के खरौनी बाजार सप्ताहिक हटिया में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के द्वारा रैली निकाली गई। रैली में माध्यम से लोगों को झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के पक्ष में वोट करने की जनता से अपील किया। रैली का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संतोष मरांडी और खरौनी बाजार पर्यवेक्षक पोलिना मुर्मू ने किया। रैली के माध्यम से झामुमो ने अपना दमखम दिखाया। जिसमें हजारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रैली में वीर शिबू जिन्दाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, कल्पना सोरेन जिन्दाबाद, फिर दूबरा हेमंत सरकार, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिन्दाबाद आदि के नारे लगाए गए। वोही रैली में उपस्थित…
बोले: जेएमएम बांग्लादेशी घुसपैठियों का संरक्षक जरमुंडी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर के पक्ष में असम के सीएम ने मांगा वोट दुमका ब्यूरो दुमका/जरमुंडी। भाजपा के फायर ब्रांड नेता हिमंता बिस्वा शर्मा ने शुक्रवार को जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर के समर्थन में सहारा के बिरनी मैदान में एक विराट जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने झामुमो महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। अपने भाषण में संथाल परगना में घुसपैठ एवं आदिवासियों की घटती जनसंख्या पर झारखंड मुक्ति मोर्चा महागठबंधन की सरकार को कटघरे में खड़े करते हुए जेएमएम सरकार को घुसपैठियों की सरकार करार दिया।…
यह चुनाव झारखंड की अस्मिता बचाने की है : चंपाई यह लड़ाई आलीशान महल और खपरैल की बीच की है; मैं गरीब का बेटा: सुरेश मुर्मू जामा: जामा प्रखंड स्थित बेलकुपी हेलीकॉप्टर मैदान में शुक्रवार को भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य में साढ़े 4 साल सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। सरकार में रहकर हमने बहुत बार बताया लेकिन किसी ने मेरी बातों को नहीं सुना। सिदो-कान्हू की पावन धरती में आदिवासियों की आबादी घटी है, इसकी अस्मिता बचाना है। इंडी गठबंधन घुसपैठी पर कोई बोलने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस के…


