गोपीकांदर। गोपीकांदर प्रखंड के खरौनी बाजार सप्ताहिक हटिया में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के द्वारा रैली निकाली गई। रैली में माध्यम से लोगों को झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के पक्ष में वोट करने की जनता से अपील किया। रैली का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संतोष मरांडी और खरौनी बाजार पर्यवेक्षक पोलिना मुर्मू ने किया। रैली के माध्यम से झामुमो ने अपना दमखम दिखाया। जिसमें हजारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रैली में वीर शिबू जिन्दाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, कल्पना सोरेन जिन्दाबाद, फिर दूबरा हेमंत सरकार, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिन्दाबाद आदि के नारे लगाए गए। वोही रैली में उपस्थित भीड़ को झामुमो महिला नेत्री पोलिना मुर्मू के द्वारा संबोधित किया जिसमें उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा चलाई जा रही माईया सम्मान योजना, बिजली बिल माफी, किसानों का कर्ज माफी, सावित्री बाई फुले योजना, बालिका संवर्द्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना , सर्वजन पेंशन योजना, अबुआ आवास योजना सहित अनेको कल्याणकारी योजनाओं लोगों गिनाया और झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के पक्ष में वोट कर विजय बनाने की अपील की। वोही युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष ननमिथयास मुर्मू और वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्योतिष बास्की के द्वारा हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू पक्ष मतदान करने का आग्रह किया। वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्योतिष बास्की ने रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने झारखंड का हित नहीं सोचा, बल्कि लोगों को भटका कर वोट लेना चाहती। उन्होने लोगों से कहा कि वह भाजपा के बातो में ना आए और झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के पक्ष में क्रमांक संख्या 2 पर बटन दबाकर विजय बनाने की अपील किया। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगामी 17 नवंबर को खरौनी चौक स्थित फुटबॉल मैदान में होने वाली कार्यक्रम के बारे लोगों बताया साथ ही भारी से भारी संख्या में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम शामिल होने की बात कही। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह जीप सदस्य निशा सबनम हांसदा , प्रखंड सचिव सुलेमान हांसदा, वरिष्ठ कार्यकर्ता हराधन पाल, दशरथ भगत, अमरनाथ भगत, लखीचंद मंडल, माइकल हेंब्रम, मितुल दास, अनिल बास्की, अरनेस्ट हांसदा, मनोज मरांडी, रामलाल पावरियां, सुभाष दास, लखीदर दास, बदरूल शेख, शिला सोरेन, सुमेरी सोरेन, शिलामुनी सोरेन सहित हजारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।




