दुमका(रामगढ़): बिरसा मुंडा की जयंती के दिन झारखंड 24 वर्ष का युवा झारखंड का हो गया. पुरे देश में अव्वल प्राकृतिक खनिज संपदा से परिपूर्ण इस राज्य में 16 वर्षों तक भाजपा और उसके सहयोगियों की ही सरकार रही अब उसकी पुरी कोशिश है कि राज्य में सत्ता पर कब्जा कर अपने मित्रों को झारखंड की प्राकृतिक संपदा के दोहन की छूट दी जाए लेकिन झारखंड के मतदाताओं ने यह तय कर लिया है राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार नहीं बनने देंगें.यह बात आज जामा विधानसभा से सीपीआई (एम) प्रत्याशी सनातन देहरी के पक्ष में आयोजित चुनाव सभा को संबोधित करते हुए पार्टी की पोलिट ब्यूरो सदस्य बृन्दा कारात ने कही उन्होंने इस बात पर खेद जताया कि झारखंड में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन के लिए व्यापक एकता की जो कोशिश झारखंड मुक्ति मोर्चा को करनी चाहिए थी उसमें उसने गंभीरता नहीं दिखाई है.इसलिए संताल परगना में हमने अपने जनाधार वाले चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों को खड़ा किया है. सभा को पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव,पार्टी के प्रत्याशी सनातन देहरी, सचिवमंडल सदस्य एहतेशाम अहमद सुभाष हेम्ब्रम डा. के.एन चटर्जी देवी सिंह पहाड़िया अमरेश सिंह धुनाई किस्कू समेत कई लोगों ने संबोधित किया।




