देवघर संताल एक्सप्रेस :- झारखंड में विधानसभा चुनाव का अंतिम व दूसरा चरण 20 नवंबर को होना है। इंडिया गठबंधन के चुनावी जनसभा का आयोजन शुक्रवार को रिखिया स्थित के सोनवा मैदान में किया गया। इस बीच झामुमो के स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन हवाई मार्ग से पहुंची। सोरेन का हेलीकॉप्टर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने 5 साल में जो किया हुआ है। सबके सामने और इस चुनाव में वह यहां अपने दिए काम के बदले वोट मांगने नहीं आए हैं बल्कि अगले 5 साल वह…
Author: Santal Express
देवघर संताल एक्सप्रेस:-भारतीय जनता पार्टी के देवघर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं मौजूदा विधायक नारायण दास चुनाव प्रचार के दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देवघर से आशीर्वाद लेने के लिए जिला अध्यक्ष निर्मल प्रकाश दीपक के आवास पर आए एवं कायस्थ महासभा के साथ बैठक कर उनके पक्ष में वोट करने की अपील की।उन्होंने सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की।उन्होंने कहा कि इस महापर्व को सभी मतदाताओं को मनाना है एवं वोट देने के लिए घर से बाहर निकलना है एवं भाजपा को जीता कर नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करना…
लोगों से भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा देवघर संताल एक्सप्रेस:- मध्यप्रदेश के मऊगंज के विधायक एवं झारखंड प्रदेश विशेष जनसंपर्क अभियान के प्रभारी प्रदीप पटेल ने देवघर एवं जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा किया।उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख लोगों से मुलाकात की और उनसे विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की। गोड्डा जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रभारी तथा जाने-माने दंत चिकित्सक डॉ.राजीव रंजन ने उनके दौरे को सफल बनाने में काफी सहयोग किया।इस क्रम में डॉ.राजीव रंजन पटेल को सबसे पहले देवघर के सतसंग आश्रम ले गए। वहां सतसंग आश्रम के द्युति…
रामा कान्त मालवीय मधुपुर : इस बार मधुपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह और इंडिया एलायंस के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी हफीजुल हसन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।हार-जीत का समीकरण बेहद नाजुक बना हुआ है, और रोजाना दोनों ही पक्षों के लिए माहौल कभी बनता तो कभी बिगड़ता नजर आ रहा है। जैसे-जैसे चुनाव का दिन नजदीक आ रहा है, राजनीतिक समीकरणों में भी जबरदस्त उठा-पटक जारी है। इसीलिए, अभी कहना मुश्किल है कि मधुपुर विधानसभा का ताज किसके सिर पर सजेगा? मधुपुर विधानसभा में अक्सर हार-जीत का फैसला…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-मोहनपुर थाना क्षेत्र के तिलैया मंजियाना गांव में शुक्रवार को थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार के नेतृत्व में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया।पुलिस को सूचना मिल रही कि गांव बड़े पैमाने पर अवैध में महुआ शराब निर्माण कर आसपास के गांव में बेचा जा रहा है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने कई अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए करीब एक कुंटल जावा में महुआ शराब बनाने वाले उपकरण तैयार दर्जनों लीटर महुआ शराब को नष्ट कर दिया। पुलिस इस करवाई से अवैध महुआ शराब कारोबारी में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का देवघर एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मणि शंकर द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मणि शंकर द्वारा बाबा बैद्यनाथ द्वादश ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना राहुल गांधी के उज्जवल भविष्य एवं स्वास्थ्य की कामना हेतु किया गया एवं बाबा बैद्यनाथ पर अर्पित पुष्प माला मणि शंकर ने राहुल गांधी को भेंट किया। देवघर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करने वालों में झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर,झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो एवं अन्य कांग्रेस जन शामिल थे। मणि शंकर ने बताया कि…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज उपायुक्त ने नगर निगम कार्यालय स्तिथ भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर नमन किया। इसके अलावा उपायुक्त ने शौर्य और पराक्रम के परिचायक वीर क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जयंती वर्ष के साथ झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर सभी को अनेकानेक शुभकामनाएं दी। जनजातीय समाज के संघर्ष और बलिदान से सिंचित इस धरती ने देश को हमेशा गौरवान्वित किया है।इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप नगर आयुक्त सागरी बराल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती,जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसंपर्क…
एडीएम सीबीआई से डरने का काम कर रही है भाजपा : तेजस्वी यादव गोड्डा: बसंतराय बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शुक्रवार को बसंतराय प्रखण्ड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय मैदान में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव के पक्ष में बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता व पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए संजय प्रसाद यादव को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने को लेकर हुंकार भरी। उन्होंने भीड़ को देख काफी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा की पटना से चलकर मैं झारखंड की इस धरती पर आया हूं लालू जी ने अपना संदेश…
पाकुड़ । पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जिले के मतदाताओं से अपील की है कि वे 20 नवंबर को निर्भिक होकर मतदान करें और लोकतंत्र को और सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम एक सशक्त लोकतंत्र का निर्माण करें। साथ ही, पुलिस अधीक्षक ने कल शनिवार को होने वाले भव्य वोट कार्निवल कार्यक्रम को लेकर भी जिलेवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लोकतंत्र की भावना को मजबूत करने में मदद करेगा। इस अपील के माध्यम से, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने और लोकतंत्र को…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। झारखंड विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में पाकुड़ जिला का चुनाव 20 नवंबर को होने हैं। शेष चार दिन बचे हैं। प्रचार का शोर अब कुछ घंटे का मेहमान है। किंतु चुनाव में प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकते झोंक दी है। बड़े-बड़े नेताओं का आना-जाना लगा है। इस कड़ी में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पाकुड़ जिला में आगमन हुआ और वे पाकुड़ में एनडीए के आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम के पक्ष में जमकर बोले। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान नगर के सिद्धू कन्हू पार्क से रोड शो नगर का भ्रमण करते हुए…


