Author: Santal Express

नई दिल्ली । महाराष्ट्र और गुजरात में हाल ही में इनकम टैक्स की छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें फर्जी बिलों के जरिए कर चोरी के बड़े मामले सामने आऐ हैं। इनकम टैक्स विभाग ने मुंबई, अहमदाबाद और अन्य जगहों पर करीब 23 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई से 14 नकली कंपनियों का पर्दाफाश हुआ है। ये कंपनियां बिना असल कारोबार के केवल कागजों पर लेन-देन कर रहीं थीं। रिपोर्ट के अनुसार, इन कंपनियों ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का फर्जी लेन-देन किया, जिससे सरकार को कर की भारी हानि हुई है। इन कंपनियों का मुख्य उद्देश्य वस्तुओं…

Read More

देवघर । केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने देवघर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की जिस पवित्र माटी को बचाने के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, आज वह फिर संकट में है। जिस माटी, बेटी और रोटी के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने ‘उलगुलान’ क्राति का आह्वान किया था आज उस माटी, बेटी और रोटी पर घुसपैठिए कब्जा कर रहे हैं। शिवराज चौहान ने कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर के घुसपैठियों को गैस सिलेंडर देने…

Read More

अररिया । फारबिसगंज के प्लस टू स्तरीय ली अकादमी उच्च विद्यालय में शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा जन जातीय गौरव दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनी,जिसमे भाजपा विधानसभा प्रभारी सह एनवाईकेएस चयन समिति सदस्य प्रवीण कुमार, मुख्य पार्षद वीणा देवी और ली अकादमी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक तेज बहादुर सिंह ने भाग लिया और संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर एनवाईकेएस चयन समिति सदस्य प्रवीण कुमार,मुख्य पार्षद वीणा देवी और ली अकादमी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक तेज बहादुर सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व और…

Read More

बेतिया । बेतिया पुलिस जिला के सिकटा थाने के मिश्री टोला ग्राम में पुलिस ने गुरूवार की देर रात को बाइक पर लदे एक करोड़ रुपए के नेपाली चरस के साथ एक नेपाली महिला समेत दो तस्कर को पकड़ा है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान पूर्वी चम्पारण जिले के दरपा थाने के पीपरा गांव अवस्थित वार्ड 6 निवासी अफजल मियां सहित परसा जिला के पोखरिया थाने के देवरिया निचुटा गांव के सरिता देवी के रूप में हुई है। मिली ख़बर के अनुसार नेपाल से भारी में मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी की खबर पर थानाध्यक्ष राज रौशन के नेतृत्व में…

Read More

प्रधानमंत्री ने बिहार के जमुई से किया 6,640 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास जमुई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के जमुई में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष समारोह के शुभारंभ के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह में कहा कि जनजातीय समाज की पढ़ाई, कमाई और दवाई पर हमारी सरकार का बहुत जोर है। प्रधानमंत्री ने 6,640 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया और भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया। उन्होंने पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान…

Read More

वेलिंगटन । न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। केन विलियमसन कमर की चोट से उबर चुके हैं, जिसके कारण वे न्यूजीलैंड के भारत दौरे से बाहर रहे थे, लेकिन अब वे इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम में शामिल हो गए हैं, जबकि वेलिंगटन के ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। अनकैप्ड सीमर जैकब डफी भी टीम का हिस्सा हैं, जबकि बेयर सियर्स (घुटना) और काइल जैमीसन (पीठ) चोट के कारण टीम में…

Read More

वेलिंगटन । न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी इस साल दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ हैमिल्टन के सेडन पार्क में अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज साउथी हालांकि अगले साल जून में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालीफाई करने पर देश के लिए खुद को उपलब्ध रखेंगे। साउथी ने न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के हवाले से कहा, “न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना ही वह सब था जिसका मैंने बचपन में सपना देखा था। 18 साल तक ब्लैककैप्स के लिए खेलना मेरे लिए सबसे…

Read More

नई दिल्ली ।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली में सराय काले खां के पास बांसेरा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की 20 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। सराय काले खां आईएसबीटी बस स्टैंड के बाहर बड़े चौक को अब भगवान बिरसा मुंडा के नाम से जाना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर कहा, “आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती है और इस अवसर पर मैं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को बधाई देना चाहता हूं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

Read More

काठमांडू । नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने चीन भ्रमण के बारे में कहा है कि उनके इस दौरे से भारत के साथ संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ओली ने कहा कि भारत के साथ नेपाल के अच्छे संबंध हैं, जो खराब नहीं हो सकते। काठमांडू में आयोजित कांतिपुर कॉन्क्लेव के समापन समारोह में गुरुवार को प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि नेपाल एक सार्वभौम देश है और उसके प्रधानमंत्री का यह अधिकार है कि वह सुनिश्चित करे कि उसे किस देश का भ्रमण पहले करना है। उन्होंने कहा कि मेरे चीन भ्रमण से भारत को कोई समस्या…

Read More