Author: Santal Express

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। शुक्रवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर शहर के हाटपाड़ा स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार,उप विकास आयुक्त  महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए  अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी  अजय सिंह बड़ाईक, भूमि सुधार उप समाहर्ता  मनीष कुमार एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि  आज ही के दिन 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ था। उपायुक्त ने…

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ठाकुर गंगटी में चुनावी सभा को संबोधित किया ठाकुर गंगटी (गोड्डा) : ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के रूंजी पंचायत अंतर्गत परसबन्नी मैदान पर शुक्रवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महागामा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा की अशोक कुमार भगत को आप अच्छी तरह से जानते हैं। तीन बार आप इन्हें सहयोग कर चुके हैं। तीन बार विधायक रहने के बावजूद भी इनके विरुद्ध किसी प्रकार का आरोप प्रत्यारोप नहीं है। शेष झारखंड में आप बीते पांच वर्षों के अंतराल में…

Read More

गोड्डा : मौसम का मिजाज बदलने व सर्द हवा चलने से आम लोगों में सर्दी, खांसी, ज्वर व जुकाम जैसी मौसमी बीमारी की समस्याएं बढ़ने लगी हैं। ऐसे में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केन्द्रों में इलाज को लेकर मरीजों की संख्या में इन दिनों बढ़ोत्तरी हो रही है। सदर अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से मरीजों की संख्या में बेतहासा बढ़ोत्तरी हो रही है। अस्पताल खुलते ही लोगों की लंबी कतार लगनी शुरू हो जाती है। इनमें बुखार, सर्दी, खांसी, बदन दर्द से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक देखी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के कन्हवारा गांव…

Read More

लिट्टीपाड़ा में शिवराज सिंह चौहान  की विजय संकल्प सभा मे उमड़ी लोगी की भीड़ संताल एक्सप्रेस जितेन्द्र दास पाकुड़ (हिरणपुर) । झारखण्ड में रोटी , माटी व बेटी के साथ खिलवाड़ कर रहे बंगलादेशी घुसपैठियों को चुन चुनकर देश के बाहर खदेड़ेंगे। जिसे झामूमो व कांग्रेस ने पनाह दिए हुए है। शुक्रवार को हिरणपुर स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित भाजपा की चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा। सभा मे हजारो की संख्या में लोग उपस्थित थे। केंद्रीय कृषि मंत्री ने अपने ओजस्वी सम्बोधन में गर्जना करते हुए कहा कि झामूमो पति ,…

Read More

पलामू । जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में एक ढाबा के पास लगे कंटेनर से पुलिस ने एक करोड़, तीन लाख, पांच हजार का डोडा बरामद किया है। इसका वजन 687 किलो पाया गया है। कंटेनर पिछले 4-5 दिनों से उक्त ढाबा के पास लावारिश हालत में खड़ा था। संदेह होने पर पुलिस ने जांच की और फिर वाहन मालिक और चालक की मौजूदगी नहीं होने पर उसे जप्त कर थाना ले आई। सर्च करने पर कंटेनर से 35 अलग अलग कार्टून में भरे डोडा बरामद किया गया। सदर थाना प्रभारी उतम कुमार राय ने शुक्रवार को…

Read More

गोड्डा । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि जिस दिन जातीय जनगणना हो गयी, उसी दिन से देश का चेहरा बदल जायेगा। दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों को उनकी असली ताकत का पता चलेगा और इसके बाद एक नयी राजनीति की शुरुआत हो जायेगी। राहुल गांधी शुक्रवार को कांग्रेस की महगाम ा से उम्मीदवार दीपिका पांडे सिंह के समर्थन में बलवड्डा उच्च विद्यालय मेहरमा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भाजपा भले ही जातीय जनगणना की मांग नकार दे, लेकिन कांग्रेस पार्टी लोकसभा में इसका…

Read More

संताल एक्सप्रेस  जितेन्द्र दास पाकुड़।झारखंड विधानसभा में लिट्टीपाड़ा विधानसभा से टिकट नहीं मिलने पर नाराज झामुमो के वर्तमान विधायक दिनेश विलियम मरांडी विगत कई दिनों से नाराज दिख रहे थे ।जिसको लेकर उन्होंने आखिरकार आम जनता के बीच कुछ दिनों पहले अपनी नाराजगी बयान किया था। वही झामुमो के द्वारा हेमलाल मुर्मू को टिकट देकर दिनेश विलियम मरांडी जिन्होंने वर्षों से झामुमो को अपना परिवार मानते हुए हमेशा तत्पर और साथ चलने का कार्य किया है, वैसे व्यक्ति को नजर अंदाज कर झामुमो ने नाइंसाफी कर दिया। जिससे नाराज दिनेश विलियम मरांडी ने शुक्रवार को भाजपा द्वारा आयोजित शहर में…

Read More

गोड्डा। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर झारखंड के गोड्डा में रोका गया। शुक्रवार को एटीसी से क्लीयरेंस न मिलने के कारण राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर काफी देर तक गोड्डा में ही खड़ा रहा। इस कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के कारण राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं दिया गया। राहुल गांधी शुक्रवार को महागामा से कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडेय सिंह के लिए वोट मांगने आये थे।दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बिहार के जमुई में कार्यक्रम था और उसके बाद देवघर…

Read More

पटना हाईकोर्ट ने की टिप्प्णी, पुलिस इंस्पेक्टर का डिमोशन आदेश को किया रद्द पटना । पटना हाईकोर्ट ने एक पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ जारी डिमोशन आदेश को रद्द करते हुए बिहार के शराबबंदी कानून पर गंभीर टिप्पणियां की हैं। कोर्ट ने कहा कि शराबबंदी कानून राज्य में शराब और अन्य अवैध सामानों की तस्करी को बढ़ावा दे रहा है। कोर्ट ने साफ कहा कि बिहार प्रोहिबिशन एंड एक्साइज एक्ट, 2016 को राज्य सरकार ने नागरिकों के जीवन स्तर और सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए लागू किया था, लेकिन यह कानून गलत दिशा में चला गया है। न्यायमूर्ति पूर्णेंदु सिंह…

Read More

कहा- समाज और मन के अंदर की गंदगी से मुक्ति पाना ही सच्ची स्वच्छता जमुई । बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अनोखे अंदाज में सफाईकर्मियों को सम्मानित किया है। उन्होंने और राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने सफाईकर्मियों के पैर धोकर उनका सम्मान किया, जो न सिर्फ एक प्रतीकात्मक था, बल्कि सफाईकर्मियों के योगदान को समाज में मान्यता देने का भी अहम कदम था। दरअसल यह सम्मान पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले जमुई में एक विशेष स्वच्छता अभियान के तहत किया गया। इस अभियान में जिला मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम परिसर में सफाई अभियान…

Read More