देवघर संताल एक्सप्रेस:-भारतीय जनता पार्टी के देवघर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं मौजूदा विधायक नारायण दास चुनाव प्रचार के दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देवघर से आशीर्वाद लेने के लिए जिला अध्यक्ष निर्मल प्रकाश दीपक के आवास पर आए एवं कायस्थ महासभा के साथ बैठक कर उनके पक्ष में वोट करने की अपील की।उन्होंने सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की।उन्होंने कहा कि इस महापर्व को सभी मतदाताओं को मनाना है एवं वोट देने के लिए घर से बाहर निकलना है एवं भाजपा को जीता कर नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करना है।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने उन्हें चुनाव में सहयोग करने का आश्वासन देते हुए जीत हासिल करने का आशीर्वाद दिया। बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महामंत्री बिनोद कुमार प्रसाद,कार्यकारी अध्यक्ष सोना कु सिन्हा,संगठन मंत्री अवनि कुमार सिन्हा,युवा अध्यक्ष जितेंद्र कु सिन्हा,महिला अध्यक्ष शोभा सिन्हा,प्रदेश सचिव राजेश प्रसाद,सचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ मोहन कु सिन्हा,सचिव विधि प्रकोष्ठ विश्वजीत कु सिन्हा,संयुक्त सचिव संगठन विनय कु सिन्हा ,उपाध्यक्ष संगठन प्रभाकर कंठ, मिथिलेश कुमार,ज्ञान प्रकाश एवं अन्य उपस्थित थे।




