एडीएम सीबीआई से डरने का काम कर रही है भाजपा : तेजस्वी यादव
गोड्डा: बसंतराय बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शुक्रवार को बसंतराय प्रखण्ड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय मैदान में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव के पक्ष में बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता व पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए संजय प्रसाद यादव को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने को लेकर हुंकार भरी। उन्होंने भीड़ को देख काफी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा की पटना से चलकर मैं झारखंड की इस धरती पर आया हूं लालू जी ने अपना संदेश देकर भेजा है। आप सभी गोलबंद होकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी संजय यादव को भारी से भारी मतों से मतदान करने का काम करे। कहा की भाजपा ने आम लोगों को धोखा देने का काम किया है। 1200 रूपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है ।भाजपा वाले को किया लग रहा है हमारी सरकार बनी तो 450 रूपये में गैस सिलेंडर देंगे। महिलाएं व बहने की बैंक खाते में खटाखट पैसे भेजने का काम महागठबंधन की सरकार में हो रही है। भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा की ईडी सीबीआई से हम लोगो को डराने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। भाजपा की नीति है लोगों को डरा धमका के वोट लेना जब से बिहार से झारखंड अलग हुआ तो सबसे ज्यादा राज भाजपा ने किया मोदी जी कहते थे हर साल दो करोड़ युवा को नौकरी देंगे। आज ग्यारह साल हो गया बाइस करोड़ नौकरी कहां है। इसका जवाब किसी भाजपा के पास मिलने वाला नहीं है। सबसे बड़ी झूठा पार्टी है हम लोगों को लड़ाने का काम करते है। उन्होंने कहा कि अगर यहां की विकास चाहते है तो संकल्प के साथ ईवीएम के क्रमांक संख्या तीन पर लालटेन छाप पर बटन दबाकर संजय प्रसाद यादव को भारी बहुमत से विजई बनाने का काम करे।वही लोगो ने समर्थन देने का संकल्प लिया।
प्रत्याशी नहीं आपका भाई और बेटा बन कर आया हूं : संजय यादव
इधर प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव ने कहा कि आपका भाई बेटा बनकर आया हूं। आपको चुनाव चिन्ह का निशान पता है बैलेट बॉक्स में इतना वोट करे कि मैं आपके समक्ष फिर से आ सकूं और पूरे विधानसभा का चौतरफा विकास किया जा सके। इसके पूर्व पूर्व मंत्री जावेद इकबाल अंसारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष एहतेशाम उल हक, प्रमुख अंजर अहमद, जिप सदस्य अरशद वहाब, आलमगीर आलम, हाजी आलम, कैयूम अंसारी, राम बिलाश पासवान सहित महागठबंधन दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।



