बोले: भ्रष्टाचार के अभिनेता है पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख
झारखंड मुक्ति मोर्चा का अर्थ जमीन जिहाद ,महिला सम्मान जिहाद एवं मजदूर जिहाद
दुमका ब्यूरो

दुमका। भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने रविवार को बासुकीनाथ स्थित स्वयंवर वाटिका में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जरमुंडी के विधायक एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख को मुख्यमंत्री ने भी माना भ्रष्टाचारी क्योंकि कार्यकाल पूरे होने के पूर्व उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर किया। कुछ माह के कार्यकाल के बीच में इन्हें बाहर का रास्ता क्यों बाहर का रास्ता दिखाया गया। मौजूदा विधायक ने झारखंड के जनता का धन लूटा है। उन्होंने पूर्व मंत्री जरमुंडी से कांग्रेस प्रत्याशी बादल
पत्रलेख पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड सरकार में कृषि मंत्री रहते हुए इन्होंने एनजीओ के द्वारा धन संग्रह किया है। पौधे खरीद एवं एचडीपीई खरीद में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के साथ मौजूद हैं । उन्होंने कहा कि उनके भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा मेरे पास मौजूद है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों को कानूनी कार्रवाई झेलनी होगी। भ्रष्टाचार के बादल जरमुंडी से अब छंटने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पौधों के विक्रेता और खाद बीज के डीलर जरमुंडी विधानसभा चुनाव में पैसों की थैलियां लेकर घूम रहे हैं। उस पर भाजपा की पैनी निगाह है। जरमुंडी के जनता से वादा है कि जनता की लूटी हुई एक-एक पैसा इन भ्रष्टाचारियों से वापस कराया जाएगा। उन्होंने पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख से पूछा कि शशांक एनजीओ से आपका क्या संबंध है? जनता को बताएं। उन्होंने कहा कि ₹20 के पौधे ₹70 में लिए हैं। एचडीटीई बंगाल को 1494 में मुहैया कराता है वही झारखंड में बदल पत्र लिखने इसे ₹10000 में खरीदा है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की एक्टिंग भी बदल पत्रलेख के सामने बौना नजर आता है। अपने क्षेत्र से नामकुम तक तो फॉर्च्यूनर से जाते हैं और रांची जाने के लिए बस पकड़ लेते हैं। ये भ्रष्टाचार के अभिनेता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने वोट बैंक के तुच्छ राजनीति के कारण झारखंड में घुसपैठियों को संरक्षण दिया। एवं राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। गौरव वल्लभ ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही झारखंड से चुन चुन कर एक-एक बंगलादेशी घुसपैठियों को झारखंड के बाहर खदेड़ जाएगा एवं एक-एक भ्रष्टाचारी से पाई पाई वसूली जाएगी। और अब भाजपा की सरकार पूरे प्रदेश में बनने वाली है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का अर्थ जमीन जिहाद ,महिला सम्मान जिहाद एवं मजदूर जिहाद है। हेमंत सरकार घुसपैठी बसाओ योजना चला रही है।



