जरमुंडी । बाबा बासुकीनाथ की पावन नगरी में आज दिन सोमवार 18 नवंबर से से नौ दिवसीय शिव महापुराण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सोमवार 18 नवंबर से 26 नवंबर दिन मंगलवार तक आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में बनारस से आए भागवतहंस डा. विनोद त्रिपाठी के द्वारा शिव महापुराण का वाचन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बासुकीनाथ स्थित विद्या भवन परिसर में आयोजित होगा। यह बासुकीनाथ सेवा मंडल लिलुआ हावड़ा के तत्वाधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा चुकी है।




