Author: Santal Express

झारखंड की छठी विधानसभा पहला सत्र समाचार विश्लेषण  चंदन मिश्र  झारखंड की छठी विधानसभा के गठन के साथ ही चार दिनों का पहला सत्र आज संपन्न हो गया। पहले सत्र का आगाज तो अच्छा रहा, अंजाम भविष्य के गर्त में है। वर्तमान विधानसभा को पांच साल तक चलना है। यह एक लंबा कालखंड होता है। इतने दिनों में स्वर्णरेखा से न जाने कितना पानी बह चुका रहेगा। पांच बसंत, हेमंत, शिशिर, ग्रीष्म और वर्षा के मौसम बीत जाएंगे। वक्त बताएगा कि झारखंड की गठबंधन सरकार झारखंड को कितना आगे या पीछे लेकर जाएगी। पहले सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्षी…

Read More

●संताल परगना से हैं मुख्यमंत्री और स्पीकर के साथ इंडी गठबंधन के तीनों दलों के विधायक दल के नेता सुमन सिंह दुमका।प्रदीप यादव के कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही नई सरकार में संताल परगना का दबदबा एक बार साबित हुआ।मुख्यमंत्री और स्पीकर के साथ ही सर्वाधिक 4 मंत्री संताल परगना से हैं।सत्ताधारी गठबंधन दल में शामिल तीनों दलों झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायक दल के नेता भी संताल परगना से बने हैं।संताल परगना के बरहेट से विधायक हेमंत सोरेन पहले ही झामुमो विधायक दल के नेता चुने गए हैं।देवघर से विधायक सुरेश पासवान राजद…

Read More

दुमका । जिले के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने गुरुवार को जिले के परीक्ष्यमान पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं सभी थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा की बैठक की| बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारी को लंबे समय से लंबित कांडों को त्वरित गति से निष्पादन कर लंबित आंकड़ों को कम करने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए। विधि व्यवस्था संबंधित विषयों पर समीक्षा कर सभी पुलिस पदाधिकारी को विशेष दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने वाहन चोरी की घटना को रोकने के लिए गस्ती पार्टियों को…

Read More

वर्ष 2021-22 में इस लैम्प्स शाखा में बेचे गए धान का बकाया भुगतान नहीं होने पर किसान हलकान रानीश्वर(दुमका) । बृन्दाबानी पंचायत के लैम्प्स शाखा में पिछले दो सालों से ताला लटक रहा है। जिससे किसानों को धान विक्रय में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2021-22 में किसानों ने इस लैम्प्स शाखा में समर्थन मूल्य पर धान बेचा था।किसान अशोक गोराई ने बताया कि लैम्प्स के सहायक प्रबंधक वकील हेम्ब्रम ने किसानों का 22 सौ क्विंटल धान का भुगतान नहीं किया है। अशोक ने वकील के उपर गबन करने का आरोप लगाया है। बाँसकुली गांव के निताई…

Read More

17वां दिन भी सातवें वेतनमान में वेतन भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकेतर कर्मियों के हड़ताल एवं तालाबंदी कार्यक्रम जारी लगभग 700 सृजित पदों के विरुद्ध सिर्फ 182 कर्मचारी के भरोसे है विश्वविद्यालय:नेतलाल मिर्धा बोले : कुलपति आवास से चल रहा है एसकेएमयू विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय प्रशासन की हरकत से हड़ताल कर्मी मर्माहत दुमका ब्यूरो दुमका। सातवें वेतनमान में वेतन भुगतान को लेकर शिक्षकेतर कर्मियों के हड़ताल एवं तालाबंदी कार्यक्रम का 17वां दिन है। विश्वविद्यालय प्रशासन हड़ताल समाप्त करने के लिए कोई भी सकारात्मक पहल नहीं कर रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन यह साबित करने की कोशिश कर रही है कि इस…

Read More

मधुपुर:- उत्क्रमित मध्य विद्यालय केसरगढ़ा में गुरुवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के निर्देशानुसार विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए आमसभा आयोजित की गई। पर्यवेक्षक आलमगीर अंसारी और रंजना कुमारी की देखरेख में यह प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन पूर्व अध्यक्ष अमीन अंसारी के कथित दबाव और अनुचित हस्तक्षेप के कारण प्रक्रिया में हंगामा हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अमीन अंसारी ने पिछली बार गठित प्रबंधन समिति को ही पुनः बहाल करने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति जताई और पारदर्शिता की मांग करते हुए प्रक्रिया को रोकने की मांग की। सभा में शरीफ…

Read More

देवघर। झारखंड के देवघर के बेटे आयुष आनंद राज ने नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया। उसने डीएवी स्कूल आँल इंडिया के लेवल पर झारखंड को हैंड बॉल के पुरुष वर्ग में पहली बार स्वर्ण पदक दिलाया है। दिल्ली में चल रहे नेशनल गेम्स में आयुष आनंद राज ने हैंड बॉल पुरुष वर्ग स्पर्धा में दिग्गजों को मात देकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्होंने यह सफलता मात्र 16 वर्ष की उम्र में ही हासिल की। उसकी यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने विपरीत परिस्थिति में यह मुकाम हासिल की है। पढ़ाई के तैयार…

Read More

देवघर। शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन बाबा नगरी देवघर बाबा बैधनाथ की पूजा अर्चना करनें पहुंचने वाले हैं। वहीं तैयारी को लेकर देवघर जेएमएम जिला कमिटी की एक बैठक बुलाई गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री एवं कल्पना सोरेन के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। सारे कार्यकर्ता अपने अपने निजी वाहन से एयरपोर्ट उन्हें रिसीव करने के लिए पहुंचेंगे।काफिला के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर सर्किट हाउस आएंगे। जहां जिला कमिटी की ओर से अपने दोनों नेता का स्वागत किया जाएगा।जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री देवघर एरपोर्ट पर 11…

Read More

गोड्डा : विशेष न्यायाधीश पोक्सो सह जिला जज प्रथम पवन कुमार के न्यायालय ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के माल प्रतापपुर निवासी मो. अकरम अंसारी को दोषी पाकर 4 (2) पोक्सो एक्ट के अपराध में 20 वर्ष सश्रम कारावास एवं 50,000 रूपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई। जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा से दंडित किया गया। विक्टिम कंपनशेषण स्कीम के तहत पीड़िता के पुर्नवास एवं आर्थिक सहायता हेतु विधिक सेवा प्राधिकार ,गोड्डा को अग्रसारित किया गया। निर्णय की एक प्रति सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ,गोड्डा को…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति के सदस्य शाहिद इकबाल  ने मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन से रांची स्थित झारखंड विधानसभा के मुख्यमंत्री कक्ष में मुलाकात कर पाकुड़ की जनसमस्याओं से मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए एक आवेदन दिया है। झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति के सदस्य शाहिद इक़बाल ने कहा कि मैं  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ध्यान आकृष्ट करते हुए पाकुड़ सदर अस्पताल में डॉक्टर, नर्स की कमी की जानकारी दी है। श्री इकबाल ने बताया कि एएनएम  153 पद है ।जिसमें केवल 30 कार्यरत है। महिला, बच्चा एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ के डॉक्टर नहीं है।…

Read More