अब वॉइस मैसेज का जवाब देना हुआ आसान, कमाल के हैं नए फीचर नई दिल्ली(ईएमएस)। मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉटसऐप ने एक नया फीचर पेश किया है, जिससे वॉइस मैसेज का जवाब देना और भी आसान हो गया है। अब यूजर्स को मैसेज को स्वाइप करने या मैन्युअली सेलेक्ट करने की जरूरत नहीं है। बस एक टैप में वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करके भेजा जा सकता है। यह फीचर फिलहाल लेटेस्ट वर्जन में उपलब्ध है, डाउनलोड किया जा सकता है। यह फीचर पर्सनल और ग्रुप चैट्स दोनों में बातचीत को ज्यादा आसान और स्मूथ बनाता है। नए अपडेट…
Author: Santal Express
बदायूं में एमपी-एमएलए कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश बदायूं । यूपी के बदायूं में एमपी-एमएलए कोर्ट ने बीजेपी के बिल्सी विधायक हरीश शाक्य और उनके भाई और भतीजे समेत 15 अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पीड़िता के पति की याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया, जिसमें भूमि विवाद से जुड़े एक मामले में न्याय की मांग की गई थी। कोर्ट ने सिविल लाइंस थाने को दस दिन के अंदर मामला दर्ज करने और मामले की निष्पक्ष जांच करने…
प्रधानमंत्री ने प्रयागराज को दी 5500 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात महाकुम्भ नगर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 5500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री पूरी तरह से कुंभ के रंग में रंगे दिखे। उन्होंने संबोधन में कई श्लोक के जरिए प्रयागराज और कुभ की महिमा का बखान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महाकुंभ से एकता का संदेश निकलेगा, भाषा, जाति और क्षेत्र का कोई भेद नहीं होगा। यहां सब एक होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर मुझे इस महाकुंभ का वर्णन करना हो तो…
देवघर/रांची । प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने शुक्रवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। तीर्थ पुरोहितों के जरिये पूरे विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की। इससे पूर्व देवघर एयरपोर्ट आगमन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन का विधायक, सारठ उदय शंकर सिंह, संथाल परगना कमिश्नर लालचंद दादेल, संथाल परगना आईजी…
रांची । पिठौरिया के बाढ़ू-नवाटोली में शुक्रवार को आयोजित सिंगबोंगा जतरा में झारखंडी संस्कृति की झलक मिली। इस अवसर पर बाढू, नवाटोली, जमुवारी, सेमरटोली, बरवाटोली, बेड़ो, सिरांगो, चेड़ी मनातू सहित कई गांवों के खोड़हा मंडली पारंपरिक परिधान में सामूहिक नृत्य करते जतरा स्थल पहुंचे। इसके बाद बाढू मौजा के पाहन जगदीश पाहन के जरिये सिंगबोंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि किसानों के चेहरे पर धान की अच्छी पैदावार की खुशी झलक रही है। ऐसे पल में आदिवासी समाज की अपने इष्टदेव सिंगबोंगा की पूजा करने की परंपरा रही…
रांची । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर से राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री बनते ही हेमंत सोरेन की नीयत में खोट आ गई है। चुनाव से पहले बेरोकटोक मुफ्त की रेवड़ी की तरह मंईयां सम्मान योजना की राशि बांटने वाली हेमंत सरकार अब महिलाओं से वसूली की तैयारी कर रही है। मरांडी ने लिखा है कि विभागों को विशेष दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं कि येन केन प्रकारेण योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं का नाम छांटकर लाभुकों…
ढाका । बांग्लादेश की अंतरिम सरकार अपने खर्च से युद्धग्रस्त लेबनान में फंसे अपने नागरिकों की स्वदेश वापसी करवा रही है। आज इथियोपियाई एयरलाइंस की उड़ान (संख्या ईटी-0680) से 85 स्त्री-पुरुष और बच्चे स्वदेश पहुंचे। ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र के अनुसार विदेश मंत्रालय ने कहा कि अब तक 16 उड़ानों से 1,048 नागरिकों की स्वदेश वापसी कराई जा चुकी है। आज सुबह सभी 85 नागरिक ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। हवाई अड्डे पर विदेश मंत्रालय, प्रवासी कल्याण और विदेशी रोजगार मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अधिकारियों ने स्वदेश वापसी पर सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया।…
पंजाब के लुधियाना शहर में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कैंपस में आयोजित हो रहे 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता नवादा । सीबीएसई की तरफ से प्रतिनिधित्व कर रहे मॉडर्न इंगलिश स्कूल कुंती नगर नवादा की अंडर-19 बालिका हैंडबॉल टीम ने शुक्रवार को पहले मैच में झारखंड को हराकर शानदार जीत से आगाज किया। यह आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण के जरिए आयोजित किया गया है। इसमें देश के सभी राज्यों की टीम सहित सीबीएसई की टीम से आए हुए लगभग 45 टीम भाग ले रही हैं। सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों का राष्ट्रीय विजेता का खिताब जीतने के बाद सीबीएसई बोर्ड की ओर…
किंग्सटाउन । वेस्टइंडीज ने घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। विकेटकीपर-बल्लेबाज शाई होप और बाएं हाथ के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को टीम से बाहर कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में खेलने के कारण इस जोड़ी को बाहर कर दिया गया, रोवमैन पॉवेल एक बार फिर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में वेस्टइंडीज का नेतृत्व करेंगे। फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज कीसी कार्टी ने सेंट किट्स में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में 95 रन बनाकर पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय कॉल-अप हासिल किया, जबकि अनुभवी…
हैदराबाद । जाने-माने तेलुगु फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लिया है। ‘पुष्पा 2’ की रिलीज के मौके पर हैदराबाद के आरटीसी चौराहे पर संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें रेवती नाम की महिला की मौत हो गई और उसका बेटा श्रीतेजा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के संबंध में दर्ज मामले में आरोपित के तौर पर अल्लू अर्जुन का भी नाम है। इसी मामले में पुलिस आज कुछ देर पहले अल्लू अर्जुन के घर जाकर फिल्म अभिनेता को हिरासत में लिया। सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म पुष्पा 2:…


