संताल एक्सप्रेस संवाददाता अमड़ापाड़ा(पाकुड़)। थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के दादा के लिखित शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत थाना में कांड संख्या 78/24 दर्ज कर लिया गया है। दिए गए आवेदन के अनुसार थाना क्षेत्र के जिस गांव में पीड़िता रहती है उसी गाँव के एक व्यक्ति ने पीड़िता को बीते 25 नवम्बर को मोबाइल में वीडियो दिखाने के बहाने बहला फुसलाकर एक सुनसान जगह ले गया जहां पहले से एक पीएम आवास बना हुआ था। उसी आवास में ले जाकर दुष्कर्म के वारदात को अंजाम दिया गया है।…
Author: Santal Express
20 दिनों से चल रही शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त कराने के लिए विवि प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किए जाने से बढ़ी छात्र-छात्राओं की नाराजगी संवाददाता दुमका। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नगर इकाई के छात्रों ने सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।शिक्षकेतर कर्मचारियों की 20 दिनों से चल रही हड़ताल और विश्वविद्यालय और सभी अंगीभूत कॉलेजों में तालाबंदी के कारण पूरे विश्वविद्यालय में पठन-पाठन ठप है।हड़ताल समाप्त कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किए जाने से छात्र-छात्राओं के बीच भारी नाराजगी है।हड़ताल के कारण…
बोकारो । बोकारो जिले में कसमार प्रखंड के दांतु में शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना बोकारो-रामगढ़ नेशनल हाईवे (एनएच-23) पर डाकबंगला के समीप हुई है। दांतू गांव के पास एक बोलेरो ने खड़े हुए ट्रेलर से जा टकराई। कार में सवार लोग रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के सूतरी गांव के रहने वाले थे। ये सभी अपने रिश्तेदार के यहां मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें से चार…
रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के हस्तक्षेप पर 17 वर्ष के संघर्ष के बाद आख़िरकार लातेहार निवासी आदिम जनजाति के युवा सुनील ब्रिजिया को उसका हक -अधिकार मिल गया। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद उसे अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिल गई। इस संबंध में मुख्यमंत्री को सूचित करते हुए उपायुक्त लातेहार ने बताया कि उक्त मामले में अनुकंपा समिति के निर्णय के आधार पर सुनील ब्रिजिया को नियुक्त करते हुए योगदान की तिथि से पदस्थापित किया गया है। यह है मामला मुख्यमंत्री को जानकारी मिली थी कि लातेहार के हेनार गांव निवासी सुनील ब्रिजिया के पिता रामदास बृजिया सरकारी…
रांची । राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गंभीर हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर शनिवार को रांची पुलिस को सख्त निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द छेड़खानी करने वालों पर कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ सीसीटीवी में कैद छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री ने सख्ती से कार्रवाई कर जल्द सूचित करने का…
7 सौ अनुसंधानकों के साथ ही डीएसपी व सर्किल इंस्पेक्टर को दिये निर्देश-कांड निष्पादन में तेजी लाने के लिए आईओ को मिलेगा लैपटाॅप व स्मार्ट फोन पूर्वी चंपारण । पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने अब मिशन अनुसंधान के तहत जिले में लंबित कांडो का तेजी से निष्पादन करने की कवायद शुरू कर दी है। जिले में कुल 32 हजार केस लंबित है।,जिसमे कई केस वर्षो पुराने है। इन लंबित मामलों को लेकर पुलिस कप्तान ने सभी डीएसपी , सर्किल इंस्पेक्टर को निर्देश दिये है कि अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी अनुसंधानकों के साथ बैठ कर सभी केस का रिव्यू करे और…
कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से जुड़े जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपित दो व्यक्तियों को “डिफॉल्ट जमानत” मिलने के बाद कोलकाता में एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। कोलकाता की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और टाला पुलिस स्टेशन के पूर्व प्रभारी अभिजीत मंडल को जमानत दी। आरोप है कि इन दोनों ने जांच को गुमराह करने और सबूतों से छेड़छाड़ की। हालांकि, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इन दोनों के खिलाफ 90…
कराची । भारत की राजधानी नई दिल्ली से जेद्दा जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची स्थित जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा। यह विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में था तब एक 55 वर्षीय पुरुष यात्री गंभीर रूप से बीमार पड़ गया था। जियो न्यूज चैनल ने विमानन सूत्रों के हवाले से इसका विवरण आज सुबह प्रसारित किया। विवरण के अनुसार जब विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में था तब एक 55 वर्षीय मुस्लिम यात्री गंभीर रूप से बीमार पड़ गया। फ्लाइट क्रू ने यात्री को ऑक्सीजन मुहैया कराई, लेकिन…
देहरादून । भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून में आज आयोजित गरिमामय पासिंग आउट परेड ने देश को 456 नए सैन्य अधिकारी सौंपे। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर हुई इस परेड में भारतीय सेना के लिए 456 और मित्र देशों की सेनाओं के लिए 35 कुल 491 अधिकारी कैडेट्स ने अपने प्रशिक्षण का अंतिम चरण पार किया। इस ऐतिहासिक परेड में नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर परेड की सलामी ली। तमाम गणमान्य व्यक्तियों, विदेशी मेहमानों, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और कैडेटों के परिजनों की मौजूदगी में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने…
रामगढ़ । रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में चल रहे भारत मालापरियोजना में गोलीबारी करने पहुंचे दो अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया है। इस दौरान मिस हैंडलिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लग गयी है। इससे वह घायल हो गया है। घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस एक अन्य अपराधी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम राहुल सिंह गिरोह के दो अपराधी गोला थाना अंतर्गत चल रहे भारतमाला प्रोजेक्ट से रंगदारी को लेकर गोलीबारी करने पहुंचे। इस दौरान एक अपराधी को मिस हैंडलिंग के कारण बाये…


