संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । रविवार देर रात को उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पाकुड़ रेलवे स्टेशन में गरीब, असहाय, निर्धन व दिव्यांग लोगों को ठंड से बचाव के लिए कम्बलों का वितरण किया। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन में विभिन्न ट्रेन से उतरे गरीब, मजदूर, वृद्ध व्यक्ति व महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया। इसके साथ साथ उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद लोगों की समस्या से भी रूबरू हुए। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नगर परिषद क्षेत्र एवं सभी प्रखंडों में भी गरीब लोगों के बीच कम्बल का…
Author: Santal Express
रायपुर/बालाेद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आधीरात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें एक एक बच्चा, चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। सात लोग घायल हुए हैं। उनकी हालत गंभीर है। यह हादसा डौंडीथाना क्षेत्र के ग्राम चोरहापड़ाव के पास हुआ।इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी ने बताया कि कार सवार लोग नामकरण संस्कार (छठी ) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रविवार देररात डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम चोरहापड़ाव के पास कार…
नई दिल्ली । शाकिब अल हसन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा अनुमोदित राष्ट्रीय महासंघों द्वारा संचालित सभी प्रतियोगिताओं में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया गया है, चाहे वह घरेलू हो या अंतरराष्ट्रीय। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने रविवार को एक बयान में उक्त जानकारी दी। शाकिब को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अवैध गेंदबाजी एक्शन के लिए गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया था, और बीसीबी ने कहा कि यह अगला कदम है। बोर्ड ने यह भी कहा कि शाकिब जल्द ही अपने गेंदबाजी एक्शन को मंजूरी दिलाने और निलंबन हटाने के प्रयास में एक मान्यता…
मुम्बई । मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। उन्होंने 73 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। जाकिर हुसैन को सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जाकिर हुसैन कई सालों से अमेरिका में रह रहे थे। जाकिर हुसैन और तबले का समीकरण दीपक और लौ जैसा है। उन्होंने तबला की शिक्षा अपने पिता अल्लाह रक्खा खान से ली थी। उस्ताद जाकिर हुसैन अपनी कला की ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जो लोगों को हमेशा याद रहेगी। जाकिर हुसैन कौन थे? ज़ाकिर हुसैन मशहूर तबला…
काबुल । अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान तीन साल से ज़्यादा समय बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। उन्हें जिम्बाब्वे में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए टीम में शामिल किया गया है। राशिद ने इससे पहले कमर में चोट के कारण मेडिकल सलाह पर लंबे फ़ॉर्मेट से ब्रेक लिया था। राशिद ने अपना आखिरी टेस्ट भी जिम्बाब्वे के खिलाफ मार्च 2021 में अबू धाबी में खेला था। टीम में ऑलराउंडर इस्मत आलम, बाएं हाथ के स्पिनर जहीर शहजाद और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बशीर अहमद अफगान सहित सात अनकैप्ड खिलाड़ी…
रांची । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि हेमंत है तो अपराधियों और हत्यारों को हिम्मत है। मरांडी ने लिखा है कि झारखंड में जमीन कारोबारियों की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही हत्याओं से प्रदेशवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। पिछले पांच सालों में हेमंत सरकार के नेतृत्व में जिस तरह से अपराधियों का हौसला बढ़ा है उससे रांची सहित पूरे झारखंड में…
दुमका । झामुमो के केंद्रीय महासचिव वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार सिंह सोमवार की सुबह निजी अस्पताल न्यू केयर, कुम्हारपाड़ा में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर को कुम्हारपाडा स्थित आवास लाया गया। झामुमो समर्थकों सहित अधिवक्ताओं और उनके चाहने वालों की विजय सिंह के अंतिम दर्शन की भीड़ लगी हुई। कुछ दिनों से बढती उम्र के कारण वह बीमार चल रहे थे। सिंह अधिवक्ता संघ दुमका के पूर्व अध्यक्ष सहित कई पदों पर रहते हुए उल्लेखनीय कार्य किये थे। वह मृदु भाषी और मिलनसार व्यक्ति थे। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह के निधन पर जताया शोक रांची । मुख्यमंत्री…
रामा कान्त मालवीय देवघर । 11 जनवरी से 21 जनवरी तक चलने वाले पुस्तक मेला का भूमि पूजन स्थानीय बीएड कॉलेज में पूरे विधिवत तरीके से किया गया।भूमि पूजन में पुस्तक मेला के सचिव निर्मल कुमार मुख्य जजमान की भूमिका में थे उनके साथ पुस्तक मेला के पदाधिकारी बीरेंद्र सिंह,पवन टमकोरिया,राजेश कुमार, रीता राज,सुमन वाजपेई,इंजीनियर एस पी सिंह,अंजनी किशोर थे सभी के द्वारा विधिवत मंत्रोचारण आरती कर भूमि पूजन कार्यक्रम को पूरा किया गया।इसके उपरांत पुस्तक मेला के एक सत्र यूथ पार्लियामेंट के वेब साइट का लॉन्च भी पुस्तक मेला के अध्यक्ष युधिष्ठिर प्रसाद राय,मेला संयोजक सुभाष चंद्र राय,,सर्वेश्वर प्रसाद…
दुष्कर्म के बाद दिल्ली में पांच लाख रुपए में युवती को बेचने का प्रयास दुमका । चाकू की नोंक पर जबरन युवती को उठा कर दुष्कर्म करने के बाद दिल्ली में बेचने के प्रयास का मामला रविवार काे सामने आया है। हंसडीहा थाना क्षेत्र के सिंहनी गांव की एक युवती ने घटना को लेकर मामला दर्ज कराया है। युवती के अनुसार बीते सात दिसंबर की शाम वह गांव के एक किराने की दुकान से वापस लौट रही थी इसी दौरान बनियारा गांव निवासी दूसरे समुदाय के महावीर मरीक एक अन्य व्यक्ति के साथ पहुंचा और चाकू की नोंक पर उसे…
रांची । आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में बिहार के सिवान जिले के जिरादेई थाना क्षेत्र निवासी अभय कुमार मिश्रा उर्फ उर्फ मास्टर, रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र निवासी अब्दुल करीम और हजारीबाग के बड़का गांव निवासी प्रमोद कुमार साव शामिल हैं। इनके पास से दो पिस्टल, दो गोली और छह मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने रविवार को बताया कि पुलिस मुख्यालय ने राज्य में संगठित अपराधिक गिरोहों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने का निर्देश आतंकवाद निरोधी दस्ते को दिया है। इसी क्रम में रंगदारी के…


