संताल एक्सप्रेस संवाददाता

पाकुड़ । रविवार देर रात को उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पाकुड़ रेलवे स्टेशन में गरीब, असहाय, निर्धन व दिव्यांग लोगों को ठंड से बचाव के लिए कम्बलों का वितरण किया। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन में विभिन्न ट्रेन से उतरे गरीब, मजदूर, वृद्ध व्यक्ति व महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया। इसके साथ साथ उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद लोगों की समस्या से भी रूबरू हुए।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नगर परिषद क्षेत्र एवं सभी प्रखंडों में भी गरीब लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया जा रहा है। ठंड का प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अलाव की भी व्यवस्था महत्वपूर्ण चौक चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर की जा रही है।



