नई दिल्ली । देश बहुसंख्यकों के हिसाब से चलेगा वाला बयान देकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस शेखर कुमार यादव विवादों में घिर गए हैं। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने भी उन पर शिकंजा कस दिया है। हंगामा होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर बड़ा एक्शन लिया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस शेखर कुमार यादव को पेश होने के लिए समन भेजा है। जस्टिस शेखर कुमार यादव को अपने विवादास्पद बयान पर स्पष्टीकरण देने को भी कहा गया है। गौरतलब है कि जस्टिस शेखर कुमार यादव ने विश्व हिंदू परिषद की लीगल सेल की ओर से आयोजित…
Author: Santal Express
रांची । झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सचिवालय सहायक (सीजीएल) परीक्षा का विरोध करने के आरोप में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) नेता देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उन्हें सदाबहार चौक से हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस ने आंदोलनकारी छात्रों पर बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर उन्हें भगा दिया। इससे पहले पुलिस छात्रों को समझा-बुझाकर वापस जाने को कह रही थी लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया ।
चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफकेशन शुरू रांची । झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए आयोग कार्यालय के आसपास के क्षेत्र को सोमवार को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थी एक-एक कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जेएसएससी के चाय बागान नामकुम स्थित कार्यालय पहुंच रहे हैं। अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन शुरू है। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आयोग कार्यालय के चारों ओर दो लेयर बैरिकेडिंग की गई है। कार्यालय तक जाने वाले सभी प्रमुख…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने समाज में महिलाओं, बच्चों और ट्रांसजेंडर की सुरक्षा के लिए कानूनों पर अमल सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले की अगली सुनवाई जनवरी 2025 में करने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट वुमन लॉयर्स एसोसिएशन की दायर याचिका में ऐसे अपराधों को रोकने के लिए ‘केमिकल कैस्ट्रेशन’ तक की सजा का प्रावधान किए जाने की मांग की गई है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि जिस…
नई दिल्ली । क्या मस्जिद के अंदर जय श्री राम का नारा लगाना अपराध है, इस पर सुप्रीम कोर्ट जनवरी, 2025 में सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इसे अपराध न मानने वाले कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर अभी नोटिस जारी करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अर्जी की कॉपी राज्य सरकार को देने को कहा है। इस केस में आरोप था कि दो लोग कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के ऐथुर गांव में पिछले साल बदरिया जुम्मा मस्जिद में घुस आए और उन्होंने वहां जय श्री राम के नारे लगाए। साथ…
नई दिल्ली । गाजियाबाद में धर्म संसद का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर धर्म संसद रोकने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने सोमवार को चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष तत्काल सुनवाई की मांग की। तब चीफ जस्टिस ने कहा कि ईमेल भेजिए, देखते हैं। प्रशांत भूषण ने कोर्ट में कहा कि इस बात की संभावना है कि वहां मुस्लिमों के खिलाफ भड़काऊ बातें होंगी। उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स और समाजसेवियों की तरफ से याचिका दायर की गई है। इस धर्म संसद का…
श्रीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिग्गज तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर दुख जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने दिवंगत को एक क्रांतिकारी कलाकार करार देते हुए कहा कि उन्हें एक सच्चे प्रतिभाशाली व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में क्रांति ला दी। प्रधानमंत्री ने मृतक के परिवार और दुनिया भर के संगीत समुदाय के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन जी के निधन से बहुत दुखी हूँ। उन्हें एक सच्चे प्रतिभाशाली व्यक्ति के रूप में याद…
दमिश्क । सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद शासन के पतन के बाद आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) जड़े जमाने की कोशिश कर रहा है। इस्लामिक स्टेट ने पूर्वोत्तर सीरिया में गतिविधियां तेज कर दी है। आतंकी समूह के हमले में कम से कम 88 लोग मारे गए हैं। अरबी न्यूज बेवसाइट ‘+963’ के अनुसार, सैन्य सूत्रों ने रविवार को कहा कि मौजूदा स्थिति का फायदा उठाते हुए आईएसआईएस ने पूर्वोत्तर सीरिया के इलाकों में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। आतंकी संगठन ने पिछले दिनों इस क्षेत्र में कई हमले किए। इन हमलों केवल 24 घंटों में 88 लोग मारे…
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस समय अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। उनकी ये फिल्म 5 दिसंबर 2018 को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में एक बार फिर अल्लू और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। दर्शक पिछले कई सालों से इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म रिलीज होने के बाद उन्हें खूब प्यार मिला। सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2 द रूल ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।…
नई दिल्ली । चना, कपास और गेहूं जैसी कई फसलों की हाई क्वालिटी बीज तैयार करने वाली कंपनी धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 55 रुपये के भाव पर जारी हुए थे। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 104.50 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के तुरंत बाद खरीदारी के सपोर्ट से कंपनी के शेयर 109.70 रुपये के अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गए। इस तरह पहले दिन ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों का पैसा लगभग डबल हो गया। धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस का…


