रामगढ़ । रामगढ़ शहर के पंचवटी एनक्लेव अपार्टमेंट में अक्सर घरेलू हिंसा और इव टीजिंग जैसे यौन शोषण के मामलों को लेकर चर्चा में रहा है। कभी मामला पति-पत्नी के बीच का होता है, तो कभी अधेड़ उम्र की महिला के साथ वारदात होती है। ऐसा ही एक मामला फिर पंचवटी अपार्टमेंट में हुआ है। इस मामले में आरोपित के खिलाफ रामगढ़ थाने में प्राथमिक भी दर्ज हुई है। 44 वर्ष की महिला शालू सिन्हा ने इव टीजिंग के मामले में रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पंचवटी अपार्टमेंट के ही ब्लॉक बी, फ्लैट नंबर 101 बी में…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को ईसीबी द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया है, क्योंकि लॉफबोरो विश्वविद्यालय में एक स्वतंत्र परीक्षण सुविधा द्वारा उनके गेंदबाजी एक्शन को अवैध पाया गया था। बाएं हाथ के इस स्पिनर को सितंबर में टॉन्टन में समरसेट के खिलाफ काउंटी मैच में सरे के लिए खेलने के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किया गया था। मैदानी अंपायर स्टीव ओ’शॉघनेसी और डेविड मिल्न्स ने शाकिब के गेंदबाजी एक्शन में खामी पाई, जिन्होंने उस खेल में नौ विकेट लिए…
रांची । जेएसएससी- सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द करने की मांग को लेकर पूरे राज्य से पांच हजार अभ्यर्थी 15 दिसंबर को रांची में जुटेंगे। इसे लेकर शुक्रवार रात स्पेशल ब्रांच ने अलर्ट जारी किया है। जारी अलर्ट में कहा गया है कि प्राप्त सूचना के मुताबिक जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द करने की मांग को लेकर रविवार को नामकुम स्थित जेएसएससी कार्यालय के समक्ष चार- पांच हजार की संख्या में अभ्यर्थी प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन को जेएलकेएम, मुख्य विपक्षी दल भाजपा और आजसू का भी समर्थन प्राप्त है। स्पेशल ब्रांच के पत्र के अनुसार धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए…
कुंडहित (जामताड़ा) : कुंडहित प्रखंड के कोलाजोड़ा, सालुका में मां अन्नपूर्णा पूजा अर्चना धुमधाम के साथ मनाया गया नवान्न उत्सव । परिवार के सभी सदस्यों मां अन्नपूर्णा पूजा अर्चना के बाद नया फसल धान घर आने पर आरवा चावल से बने खीर भोग सभी ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। साथ ही अतिथियों को भी प्रसाद के रुप में खीर भोग प्रदान किया गया। वही अन्नपूर्णा पूजा को लेकर गांव में दो दिवसीय बंगाल यात्रा गाना का आयोजन किया गया। शुक्रवार की रात कोलाजोड़ा गांव में पश्चिम बंगला जामग्राम के युव संघ जात्रा कमिटी द्वारा मंजील बनर्जी के रचित…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । पाकुड़ जिला प्रशासन गुटखा और नशीली पदार्थों के सेवन के खिलाफ एक ओर जहां सख्त अभियान चला रही है वही पुरानी डीसी मोड पर गुटका का लगा बोर्ड मुंह चिढ़ाने का काम कर रहा है। इस मामले में नगर परिषद के अधिकारी सुस्त नजर आते हैं। तभी तो शहर के पुराना डीसी मोड़ पर “शिखर पान मसाला का लंबा चौड़ा गुटखा” का होर्डिंग लगाया गया है। इस होर्डिंग से ना केवल गुटखा के प्रचार-प्रसार हो रहा है बल्कि इसको बढ़ावा देने के काम किया जा रहा है। जिला प्रशासन पिछले कुछ महीनों से गुटखा और…
बाबा बासुकीनाथ की पूजा अर्चना कर राज्यवासियों के खुशहाली की कामना डीसी आंजनेयुलु दोड्डे सहित वरीय पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत उपायुक्त ने मोमेंटो देकर मुख्यमंत्री का किया स्वागत दुमका। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शुक्रवार को फौजदारी दरबार बासुकीनाथ पहुंचकर विधि विधान से फौजदारी दरबार बाबा बासुकीनाथ की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री के पंडा पुरोहितों ने षोडशोपचार विधि से कामना ज्योतिर्लिंग एवं मैया पार्वती के गर्भ गृह में दर्शन पूजन कराया| अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंड वासियों के जनकल्याण के लिए भोलेनाथ की आरती भी की। मुख्यमंत्री के बासुकीनाथ…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। आम जनमानस के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने द्वारा समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। जनता दरबार में शिक्षा, जमीन, सड़क , डीप बोरिंग, आवास आंगनबाड़ी सेविका आदि से संबंधित मामले एवं आवेदन शिकायत के रूप में आये । उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी आवेदनों…
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार अवैध शराब कारोबारियों के विरूद्ध छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग की टीम ने पाकुड़िया थाना अंतर्गत विशु टुडु के घर से अवैध चुलाई शराब जब्त की गई। दस लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ उनके घर में चल रहे शराब भट्टी को भी नष्ट किया गया। साथ ही अवैध चुलाई शराब विनिर्माण में सलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।इसके अलावा कमपोजिट शराब दुकान बनोग्राम का भी निरीक्षण कर उसके स्टाक की जांच की गई।
गिरिडीह । धनवार के हदहदवा नदी तट पर पिकनिक मनाने आए धनबाद के एक परिवार के दो सगे भाइयों की मौत नदी के गहरे पानी में डूबने से हो गई । घटना शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे की है । दोनो बच्चों की मौत से परिवार में भी कोहराम मचा दिया। बच्चों के माता पिता घटना के बाद असहज हो गये है। घटना स्थल पर पहुंचे घोडथंबा ओपी प्रभारी शंभू ईश्वर प्रसाद को भी सगे दोनों बेटो के पिता गिरधारी साहू से बात कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा करने में काफी देर रुकना पड़ा । तब जाकर पोस्टमार्टम में…
आठ दिन पहले ईडी ने मारा था छापा भोपाल । सीहोर जिले के आष्टा के कारोबारी मनोज परमार और उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। आज शुक्रवार सुबह घर में ही दोनों का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। 5 दिसंबर को कारोबारी परमार के घर और दफ्तर पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापामार कार्रवाई की थी। इसके बाद से वे परेशान थे। उनके घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। परिजनों ने ईडी के छापे को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। यह वही परमार हैं, जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा…


