कुंडहित (जामताड़ा) : कुंडहित प्रखंड के कोलाजोड़ा, सालुका में मां अन्नपूर्णा पूजा अर्चना धुमधाम के साथ मनाया गया नवान्न उत्सव । परिवार के सभी सदस्यों मां अन्नपूर्णा पूजा अर्चना के बाद नया फसल धान घर आने पर आरवा चावल से बने खीर भोग सभी ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। साथ ही अतिथियों को भी प्रसाद के रुप में खीर भोग प्रदान किया गया। वही अन्नपूर्णा पूजा को लेकर गांव में दो दिवसीय बंगाल यात्रा गाना का आयोजन किया गया। शुक्रवार की रात कोलाजोड़ा गांव में पश्चिम बंगला जामग्राम के युव संघ जात्रा कमिटी द्वारा मंजील बनर्जी के रचित बंगला यात्रा पाला काल केवटेर छबल। जात्रा गाना को लेकर कमिटी द्वारा पुरी व्यवस्था किया गया। वही शनिवार को उसी मंच पर मंजील बनर्जी द्वारा रचित बंगला यात्रा पाला गोधुलि लग्ने सिंदूर चुरी का मचंन किया जाएगा। यात्रा गाना को लेकर कोलाजोड़ा सहित महुला, गड़जोड़ी,प्रसादपूर, तिलावाद कटना आदि गांवों को लोग जात्रा गाना का आंनद उठाते हैं। वही कोलाजोड़ा पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा पूजा मंडव के समीप पुरी व्यवस्था का ध्यान दिया जा रहा है।



