जयपुर । स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में भर्ती ब्लड कैंसर से 10 साल के मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चूहे द्वारा मासूम का पैर कुतरने के बाद अस्पताल प्रशासन पर सवाल भी खड़े हुए। हालांकि, मौत का सही कारण क्या है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इंस्टीट्यूट के अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा ने बताया कि बच्चे की हालत काफी गंभीर थी। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पूरे शरीर पर अल्सर हो गए थे। चूहे के काटने की बात पर भी उन्होंने कहा कि बच्चे की मां ने चूहे काे देखा था…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शुक्रवार को राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर हंगामा किया । शोर गुल के बीच सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्ष के नेता को समझाने का प्रयास किया और इस गतिरोध को खत्म करने के लिए उनसे अपील की। इसके बावजूद हंगामा नहीं थमा। नतीजतन, सभापति ने राज्य सभा की कार्यवाही सोमवार सुबह ग्यारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी। शुक्रवार को राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होते ही सभापति ने शतरंज के खिलाड़ी डी गुकेश को विश्व चैंपियन बनने पर सदन…
मुंबई/नई दिल्ली । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को शुक्रवार को एक धमकी भरा ई-मेल मिला। इसमें आरबीआई के मुंबई मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये ई-मेल आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर आया है, जिसमें धमकी रूसी भाषा में दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरबीआई मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल की जानकारी मिलने पर मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहित की संबंधित धाराओं के तहत इस मेल को भेजने वाले के खिलाफ मामला दर्ज…
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेंड्रा के जंगल में शुक्रवार पुलिस ने एक मुठभेड़ में दाे नक्सलियाें काे ढेर कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर दाेनाें नक्सलियाें के शव बरामद कर लिए हैं। पुलिसने शव के पास से हथियार भी जब्त किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र के नेंड्रा के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। इस पर इलाके में कोबरा 210, सीआरपीएफ 168 बटालियन की यंग प्लाटून, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवानों की संयुक्त टीम नेंड्रा के जंगल सुबह 7.30 बजे पहुंच कर…
कानपुर देहात । जनपद के अकबरपुर थानाक्षेत्र में गुरुवार देर रात एक अनियंत्रित डम्फर सड़क किनारे बने शॉपिंग कॉम्पलेक्स में घुस गया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर जनपद के पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस बल मौजूद रहे और मलवे से शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। अकबरपुर थानाक्षेत्र के जैनपुर में बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में गुरुवार देर रात कानपुर से झांसी की ओर जा रहा डम्फर अनियंत्रित होकर जा घुसा। डम्फर की टक्कर से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का एक…
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पहुंची। दोनों टीमें जांच कर रही हैं। अभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नौ दिसंबर को दिल्ली के 40 से अधिक स्कूलों को ऐसी ही धमकी दी गई थी। दावा किया गया था कि उनके कैंपस में बम लगाए गए हैं। ई-मेल में कहा गया था कि अगर बम फटे तो भारी नुकसान होगा। मेल…
अलीपुरद्वार । अलीपुरद्वार जिले के जलदापाड़ा नेशनल पार्क के मेंदाबारी जंगल में एक हाथी के हमले में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कालचीनी ब्लॉक के दक्षिण मेंदाबाड़ी इलाके की लगभग 10 महिलाएं ईंधन के लिए लकड़ी लाने के लिए जंगल गई थीं। लकड़ी बीनकर वापस लौटने के क्रम में यह घटना घटी अलीपुरद्वार जिला परिषद अध्यक्ष स्निग्धा शैवा घायल महिला को देखने अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने ने घटना पर दुख जताया है। समूह की अन्य महिलाओं ने बताया कि जब वे घर जा रही थीं तो…
रांची । नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी (नालसा) के कलेंडर और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देश पर शनिवार को राज्य भर की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन के लिए हाई कोर्ट सहित जिला अदालतों में कई बेंचों का गठन किया गया है। लोक अदालत में झालसा के अध्यक्ष, झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और अन्य जजों की मौजूदगी में जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद इसका शुभारंभ डोरंडा स्थित न्याय सदन में करेंगे। लोक अदालत में राज्य भर के दस लाख मामलों को निष्पादित…
रांची । झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने राज्य के सभी जिलों में 18 दिसंबर को जन शिकायत कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश जिलों के एसएसपी और एसपी को दिया है। जिसमें आमलोग पुलिस के एडीजी,आइजी और डीआइजी रैंक के अफसरों के सामने अपनी समस्या रखेंगे। पूर्व में 21 अगस्त 2024 को हुए जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आये छह हजार शिकायतों को लेकर दिये गये निर्देशों का कितना पालन हुआ,इसको लेकर भी समीक्षा करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को डीजीपी ने दिया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी हो गया है।
जमशेदपुर । जमशेदपुर एफसी शुक्रवार शाम जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में पंजाब एफसी की मेजबानी करेगा। यह पंजाब एफसी के रणनीतिक कौशल और जमशेदपुर एफसी की घरेलू मैदान पर मजबूती के बीच रोमांचक और रणनीतिक मुकाबला होगा। जमशेदपुर ने इस सीजन में अपने घरेलू मैचों से अब तक 15 में से 12 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने 91 गोल-स्कोरिंग अवसर बनाए और 14 गोल किए हैं। जमशेदपुर एफसी नौ मैचों में पांच जीत और चार हार से 15 अंक लेकर तालिका में आठवें स्थान पर है। वहीं, अब रक्षात्मक सुदृढ़ता…


