हिरणपुर (पाकुड़ ) । गुप्त सूचना के आधार पर हिरणपुर पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र के धनगड़ा में कोयला लदे 3 मोटरसाइकिल को पकड़ा गया है। हिरणपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि धनगड़ा होकर अवैध कोयला की तस्करी हो रही है। जिसपर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एसआई आरडी सिंह समेत पुलिस बल ने छापेमारी की। जहां कोयला लदे 3 मोटरसाइकिल जब्त किया गया। वहीं छापेमारी की भनक लगते ही तस्कर मौके से भाग निकले। इस बाबत थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि अवैध रूप से कोयला के तस्करी पर अंकुश…
Author: Santal Express
सरकार बिल पर चाहती है आम सहमति, अगले हफ्ते संसद में हो सकता है पेश नई दिल्ली । मोदी कैबिनेट से वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। सूत्रों ने दावा कर बताया कि अगले हफ्ते बिल को संसद में पेश किया जाएगा। सरकार इस बिल पर आम सहमति बनाना चाहती है, लिहाजा संसद से बिल को चर्चा के लिए जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) के पास भेजा जाएगा। जेपीसी इस बिल पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेगी। सूत्रों के मुताबिक यह बिल अगले हफ्ते संसद में पेश किया जाएगा। सरकार चाहती है कि…
वर्ष 2019 के बाद से राज्य में दिखा परिवर्तन : मुख्यमंत्री रांची । छठी झारखंड विधानसभा के प्रथम सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इससे पूर्व जितने भी अभिभाषण हुए, उनमें यह सबसे छोटा और अधिक दूरदर्शिता के साथ दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य आंदोलन की उपज है। खून से सींचा गया राज्य है। यहां के लोग स्वाभिमानी हैं। जो ठान लेते हैं, वो तब तक नहीं रुकते, जब तक मंजिल न मिल जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 के बाद से परिवर्तन दिखा…
रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद कैमरून (मध्य अफ्रीका) में फंसे झारखंड के श्रमिकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कैमरून में फंसे झारखंड के 47 प्रवासी श्रमिकों के वेतन भुगतान नहीं किए जाने के संदर्भ में प्राप्त शिकायत पर श्रमायुक्त को निर्देश दिया कि नियोजकों, नियोक्ताओं और मिडिलमैन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद गुरुवार को श्रमायुक्त ने नियोजकों, नियोक्ताओं और मिडिलमैन के विरुद्ध हजारीबाग, बोकारो और गिरिडीह में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। प्राथमिकी में इस बात का भी जिक्र किया गया…
मुंबई । हाल ही में राइजिंग राजस्थान नामक कार्यक्रम में मशहूर गायक सोनू निगम शामिल हुए, लेकिन कार्यक्रम के दौरान कुछ राजनेताओं ने बीच में ही अचानक कार्यक्रम छोड़ दिया। इस घटना ने सोनू निगम को असहज कर दिया। गायक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सभी राजनेताओं से एक विनम्र अनुरोध किया। सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, भारत के सभी सम्मानित राजनेताओं से विनम्र अनुरोध है कि अगर आपको किसी कलाकार के कार्यक्रम को बीच में छोड़ने की आवश्यकता हो तो कृपया उस कार्यक्रम में…
मुंबई । कांटा लगा गाने से स्टार बनीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने खुलासा किया कि मिर्गी (एपिलेप्सी) की वजह से उन्हें करियर में कई बड़े प्रोजेक्ट्स छोड़ने पड़े। उन्होंने बताया कि सिर्फ 15 साल की उम्र से ही उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ने लगे थे, जो किसी भी वक्त और कहीं भी आ सकते थे। शेफाली ने कहा कि पढ़ाई के दौरान उन पर अच्छे नंबर लाने का भारी दबाव था, जिसकी वजह से वह तनाव और एंग्जायटी का शिकार हो गईं। यह तनाव मिर्गी के रूप में उनकी जिंदगी में बड़ा रोड़ा बन गया। उन्होंने बताया कि कांटा लगा…
एक रिपोर्ट के अनुसार मस्क की नेटवर्थ में कुल 400 अरब डॉलर का हुआ इजाफा मुंबई । विश्व प्रसिद्ध उद्यमी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने दुनिया के पहले व्यक्ति बनने का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी नेटवर्थ में कुल 400 अरब डॉलर का इजाफा हो गया है। इस इजाफे की मुख्य वजह एक इंसाइडर ट्रेडिंग सेल था, जिसमें उनकी संपत्ति में 50 बिलियन डॉलर का वृद्धि हुआ। इसके अतिरिक्त एलन मस्क की दूसरी कंपनी स्पेसएक्स के साथ कुछ महत्वपूर्ण डीलों की भी खबर है। एक डील के बाद स्पेसएक्स की वैल्यू…
टैक्सी सेवा चौबीस घंटे और हर सप्ताह के सात दिन उपलब्ध रहेगी मुंबई । नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनआईए) ने अपने यात्रियों के लिए एक नया सुविधा शुरू की है, जो उन्हें अब प्रीमियम और पूर्णतः इलेक्ट्रिक टैक्सियों की सेवा प्राप्त करने का अवसर देती है। इसके लिए एनआईए ने महिंद्रा लॉजिस्टिक्स मोबिलिटी के साथ साझेदारी की है। यह सेवा चौबीस घंटे और हर सप्ताह के सात दिन उपलब्ध रहेगी, जिसमें यात्रियों को प्रीमियम पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ की सुविधा मिलेगी। यात्री इन सेवाओं को मोबाइल एप्लिकेशन, वेबसाइट, कॉल सेंटर या एयरपोर्ट कियोस्क के माध्यम से बुक कर सकेंगे। हवाई अड्डे…
लाहौर । पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जुनैद खान ने सबसे कम उम्र में रणजी मुकाबला खेलने और आईपीएल टीम में चुने जाने वाले वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर सवाल उठाये हैं। जुनैद का कहना है कि 13 साल के वैभव ने जिस प्रकार अंडर-19 एशिया कप में श्रीलंका और यूएई के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की वह इस उम्र में संभव नजर नहीं आती। वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी से ही भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी। इस पाक क्रिकेटर ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वैभव श्रीलंका के दुलनिथ सिगेरा की गेंद पर छक्का लगा रहे हैं। साथ…
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नीतीश राणा और दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी के बीच जमकर बहसबाजी हुई। ये विवाद इतना बढ़ा कि अंपायर को अंत में हस्तक्षेप करना पड़ा। इन दोनो में से कोई भी खिलाड़ी झुकने को तैयार नहीं था। बहरहाल किसी प्रकार से अंपायरों ने बीच बचाव कर मामला संभाला। राणा और बदोनी दोनों ही काफी अच्छे क्रिकेटर हैं पर मैदान पर अपने आक्रामक रवैये के लिए भी जाने जाते हैं। इस खबर को भी पढ़ें –विधायक शशि भूषण मेहता सदन के बाहर बालू…


