हिरणपुर (पाकुड़ ) । गुप्त सूचना के आधार पर हिरणपुर पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र के धनगड़ा में कोयला लदे 3 मोटरसाइकिल को पकड़ा गया है। हिरणपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि धनगड़ा होकर अवैध कोयला की तस्करी हो रही है। जिसपर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एसआई आरडी सिंह समेत पुलिस बल ने छापेमारी की। जहां कोयला लदे 3 मोटरसाइकिल जब्त किया गया। वहीं छापेमारी की भनक लगते ही तस्कर मौके से भाग निकले। इस बाबत थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि अवैध रूप से कोयला के तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।



